-अब दिन-रात सक्रिय रहेंगी टीमें
नई दिल्ली। दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात खराब हैं।
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कई तरह के कदम उठाए थे मगर उसका बहुत अधिक लाभ देखने को नहीं मिला है।
अब सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कुछ और कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे कुछ हद तक लगाम लग सके।
मंगलवार को मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को रोकने के लिए बनाए गए प्लान के बारे में जानकारी देने के लिए एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुले में कचरा न जले, इसके लिए 11 नवंबर से एक माह का विशेष अभियान चलेगा, एक्शन लिया जाएगा।
विभिन्न विभागों की 550 टीमें तैयार की गई हैं, आधी दिन में और आधी रात के समय सक्रिय रहेंगी।
दिल्ली में ग्रेप के अनुसार कुछ सख्त निर्णय लिए जाएंगे।
मेट्रो और बस की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी, पार्किंग के रेट बढ़ाए जाएंगे, जनरेटर पर प्रतिबंध लगा होगा।
उन्होंने कहा कि इसी के साथ एंटी डस्ट कैम्पेन चलाया जाएगा।
इसका दूसरा चरण 12 से शुरू होगा। इस बार सभी विभाग इस बाबत एक एक एंटी डस्ट सेल भी गठित करेंगे।
You may also like
-
मणिपुर में NDA की वापसी: युमनाम खेमचंद सिंह बने 13वें मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति शासन समाप्त
-
ऑपरेशन ‘किया’: जम्मू & कश्मीर में जैश के दो आतंकी ढेर! सेना ने अमेरिकन M4 और AK-47 बरामद की
-
SIR पर ममता बनर्जी का हमला: बोलीं—चुनाव आयोग बंगाल को कर रहा है टारगेट, नामों के मामूली मिसमैच पर नोटिस हों वापस!
-
राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा मेरे गद्दार दोस्त, फिर बढ़ाना अपना हाथ!
-
गाजियाबाद में मोबाइल गेम की लत ने छीनी तीन जिंदगियां, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे!
