भोपाल। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती (28 सितंबर) के अवसर पर सुर सरगम म्यूजिकल ग्रुप देशभक्ति गीतों के माध्यम से उन्हें याद करेगा।
इस खास मौके पर भोपाल, मण्डीदीप और होशंगाबाद से कई जाने-माने सिंगर्स अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम की आयोजक वंदना जी और सह-आयोजक मनराज सिंह हैं। वहीं मंच की शोभा बढ़ाने के लिए सतीश खरे और अजय श्रीवास्तव जैसे खास मेहमान मौजूद रहेंगे।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि सूफी गायक राजीव सिंह और रणदीप जग्गी होंगे। इसके अलावा म्यूजिक की दुनिया में पहचान रखने वाला व्यास परिवार अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगाएगा।
कार्यक्रम का संचालन मिलन आर्टिस्ट करेंगे, जो देवानंद जी की आवाज की बेहतरीन नकल के लिए जाने जाते हैं।
गौरतलब है कि सुर सरगम म्यूजिकल ग्रुप भोपाल और नागपुर सहित कई शहरों में शानदार संगीत कार्यक्रम कर चुका है और संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है।
You may also like
-
सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में आज अहम सुनवाई, प्रतिमा राणा रखेंगी पक्ष
-
इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी तिजोरी, मचा हड़कंप
-
गांधी सागर में CM मोहन यादव ने मंत्रियों संग की चंबल सफारी, 5 इको टूरिज्म परियोजनाओं का भूमिपूजन
-
भोपाल में किसानों के मुद्दे पर सपा का बड़ा प्रदर्शन, 500 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेगी किसान रैली
-
मध्यप्रदेश पुलिस की विशेष रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई
