Modi Visit Punjab-Himachal: हिमाचल और पंजाब, दोनों राज्यों में इस बार बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
जहां हिमाचल में भूस्खलन और बादल फटने से 370 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, वहीं पंजाब में 23 जिलों के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ एवं बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
उन्होंने पहले हिमाचल के कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और कांगड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने हिमाचल के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का ऐलान किया और पंजाब को भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इसके बाद पीएम पंजाब पहुंचे, जहां उन्होंने गुरदासपुर में किसानों, प्रभावित परिवारों और अधिकारियों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली।
मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। PM ने पंजाब को 1600 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
हिमाचल में भारी नुकसान, PM का बड़ा ऐलान
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने इस बार रिकॉर्ड तबाही मचाई है।
राज्य के 12 जिलों में हालात गंभीर हैं। अब तक 47 जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं।
136 भूस्खलन दर्ज हुए हैं। 820 सड़कें अभी भी बंद हैं।
4122 करोड़ रुपये की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है।
मानसून सीजन में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लोग लापता हैं।
1204 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, जबकि 5140 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
26,955 पशुओं की मौत हुई है और 5,354 गौशालाएं ढह गई हैं।
हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा लिया। इस कठिन समय में हम प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। pic.twitter.com/PS0klVwo5c
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
कांगड़ा में अधिकारियों से मीटिंग के दौरान पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार हरसंभव सहायता करेगी।
उन्होंने 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद का ऐलान किया।
इसके अलावा एसडीआरएफ की दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
पीएम किसान सम्मान निधि की अग्रिम किस्त दी जाएगी।
पीएम आवास योजना के तहत मंजूरी और राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली होगी।
Chaired a review meeting with Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu, MPs, leaders and other officials. My thoughts are with all those who have lost their loved ones due to the floods and landslides in Himachal Pradesh. Centre will work closely with the State Government to… pic.twitter.com/XtgQaQ1len
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
पीएम मोदी ने मंडी जिले में आपदा से प्रभावित 18 लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने एक साल की नितिका को गोद में उठाकर सांत्वना दी।
जिसके माता-पिता और दादी 30 जून को बादल फटने से आए सैलाब में मौत के शिकार हो गए थे।
हिमाचल प्रदेश में भारी बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित कुछ लोगों से बातचीत की। उनकी पीड़ा के साथ ही त्रासदी से हुआ नुकसान मन को व्यथित करने वाला है। खराब मौसम का संकट झेल रहे हर व्यक्ति तक राहत और सहायता पहुंचे, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। pic.twitter.com/KfpyriuLwq
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
पंजाब में बाढ़ से तबाही, 2023 का मुआवजा नहीं मिला
हिमाचल प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंचे।
यहां बाढ़ ने 23 जिलों में भारी तबाही मचाई है। 2064 गांव प्रभावित हुए हैं।
लगभग 3.88 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 1.85 लाख हेक्टेयर फसल डूब गई है।
51 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लोग लापता हैं। अब तक 20,015 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
Conducted an aerial review of the floods in Punjab. Authorities are working round the clock, assisting those impacted. Our thoughts are with the people in this challenging time. pic.twitter.com/NXxbCoHQXS
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
गुरदासपुर में पीएम मोदी ने किसानों और बाढ़ पीड़ितों से सीधे संवाद किया।
PM मोदी ने पंजाब को 1600 करोड़ रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
इस दौरान 19 किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि उन्हें 2023 का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है।
बाढ़ का असर बढ़ने की वजह अवैध खनन और धुस्सी बांधों की मरम्मत न होना है।
केंद्र से मिलने वाली सहायता सीधे किसानों तक पहुंचे, राज्य सरकार के माध्यम से न भेजी जाए।
Met families affected by the severe floods in Punjab. We are working with urgency to provide relief and extend all possible support to every person who has suffered due to the floods. We are committed to extending all possible help to everyone, including farmers, whose well-being… pic.twitter.com/JsvMmbw824
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पीएम को बताया कि फसलों का भारी नुकसान हुआ है और किसान बेहद परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वस्थ होते तो मजबूती से राज्य का पक्ष रख सकते थे।
इससे पहले, 5 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी।
AAP सरकार ने केंद्र से मांगे 80 हजार करोड़
पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी बयान दिए।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा कि प्रधानमंत्री को राज्य के लिए बड़ा राहत पैकेज देना चाहिए।
उन्होंने 1988 की बाढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री ने 1 अरब रुपये की सहायता दी थी।
इस बार नुकसान कई गुना अधिक है, इसलिए पैकेज भी बड़ा होना चाहिए। AAP सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपये की सहायता की मांग की है।
पंजाब बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि पीएम को किसानों ने खुद बताया कि किस तरह अवैध खनन और नदियों के किनारे की लापरवाही ने हालात बिगाड़े।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में आपदा आने पर केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करती है।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और हिमाचल के लोग जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटें, इसके लिए राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी का हिमाचल से गहरा जुड़ाव है।
उन्होंने न केवल राज्य का दर्द समझा, बल्कि 1500 करोड़ की बड़ी मदद देकर इस बात का प्रमाण भी दिया।
You may also like
-
आज एक गिलास पानी मय्यसर नहीं और बातें 2047 के हिंदुत्व/हिंदुस्तान की
-
ममता ने अमित शाह को बताया ‘डकैत’, ईडी पर चोरी का केस
-
तेलंगाना .. के. कविता ने बनाई नई पार्टी, केसीआर की विरासत और हरीश राव को देंगी सीधी चुनौती
-
मां का जन्मदिन मनाने राबड़ी आवास पहुंचे तेजप्रताप, 7 महीने पहले हुए थे पार्टी परिवार से बेदखल
-
BJP मिशन 2026- Tamil Nadu में 4 जनवरी को Amit Shah का दौरा छेड़ेगा नए राजनीतिक तार
