राजा के मर्डर के लिए सोनम के लैपटॉप से और शहर भी
खोजे गए थे, लैपटॉप से गायब है हिस्ट्री
#politicswala report
Raja Raghuvanshi Murder case-राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम के लैपटॉप से ब्राउज़र हिस्ट्री हटाने के सबूत मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक राजा का मर्डर करने के लिए दुसरे शहर भी चिन्हित किये गए थे।
एसआईटी ने शिलोम जेम्स के इंदौर स्थित घर और रतलाम में ससुराल में सर्चिंग की थी।
शिलोम जेम्स के इंदौर स्थित घर और रतलाम स्थित ससुराल में तलाशी ली।
शिलोम के ससुराल से सोनम का लैपटॉप, गहने और पेनड्राइव जब्त किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, राजा और सोनम के हनीमून ट्रिप पर शिलॉन्ग जाने के टिकट इसी लैपटॉप से बुक किए गए थे।
इसकी ब्राउजर हिस्ट्री भी डिलीट की गई थी।
सोनम के लैपटॉप से हटाई गई ब्राउज़र हिस्ट्री, इसी से बुक हुए थे शिलॉन्ग के टिकट
सोनम ने शिलॉन्ग के अलावा कुछ और शहरों को भी चिह्नित
किया था, जहां वह राजा की हत्या कर सके।
यह भी जानकारी सामने आई है कि सोनम ने शिलॉन्ग के अलावा कुछ और शहरों को भी चिह्नित किया था, जहां वह राजा की हत्या कर सके।
यह सब लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री से हटाया गया।
लैपटॉप में कुछ निजी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज और फाइनेंशियल डेटा भी मिला है।
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि सोनम को करीब 15 लाख के गहने दिए थे।
विपिन ने बताया कि कुछ जेवरों की शिनाख्त हुई है।
जिसमें सोनम के हत्याकांड में पूरी तरह से शामिल होने और साजिश करने की बात सामने आई है।
शिलोम के ससुराल से बैग बरामद
शिलॉन्ग एसआईटी की टीम ने शनिवार रात शिलोम के घर पहुंचकर उसकी पत्नी और बहन से पूछताछ की।
दूसरे दिन रविवार सुबह एसआईटी के सदस्य क्राइम ब्रांच की टीम शिलोम की पत्नी और साली के साथ रतलाम पहुंचे।
टीम ने यहां से एक बैग जब्त किया है। इसमें लैपटॉप होना बताया जा रहा है।
शिलोम जेम्स के ससुराल में पिछले 15 दिन से इस घर पर ताला लगा हुआ था।
यहां करीब 1 घंटे तलाशी के बाद शिलॉन्ग पुलिस शिलोम को लेकर वापस इंदौर रवाना हो गई।
शिलोम के गिरफ्तार होने के बाद से ही ससुर मनोज को इस मामले में अपना नाम आने का डर था। इसके चलते वो फरार हो गया।
शिलोम जेम्स मूल रूप से रतलाम का रहने वाला है। उसने प्रेम विवाह किया था।
वह इंदौर आकर किराए से रहने लगा। यहां हॉस्टल और बिल्डिंग किराए पर लेकर ठेके से चलाता था।
सूत्रों के मुताबिक, राजा हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सबसे ज्यादा सबूत उसके पास से ही जब्त किए गए हैं।
You may also like
-
The Indian EXPRESS Investigation ….इसमें investigation क्या है?
-
संजय गांधी .. भारतीय राजनीति का वो चेहरा जिसके बारे में जानकारी कम अफवाहें ज्यादा
-
मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार में इस बार बदलेंगे कई चेहरे और मंत्रालय
-
अयोध्या की चंदा चोरी का भोपाल में भी असर
-
पटवारी बोले ‘सरकार बेइज्जती न करे, मेरा गोडाउन खाली कर दे’
