MP की 8वीं रीजनल राइज इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव आज, 500 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर सौंपेंगे मुख्यमंत्री

Share Politics Wala News

3500 से अधिक उद्योगपति और निवेशक करेंगे  1500 करोड़ के निवेश

#politicswala report

MP’s 8th Regional Rise Industries Conclave-आज रतलाम के नेहरू स्टेडियम में पहली बार रीजनल इंडस्ट्रीज, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है।

देश में सेव, सोना व साड़ी की पहचान के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश के रतलाम में निवेश और रोजगार का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

इसमें देशभर के 3500 से अधिक उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे।

यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री 500 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर लेटर सौंपेंगे।

साथ ही एक लाख से ज्यादा युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे।

रीजनल राइज इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में प्रदेश से लेकर देशभर के बिजनेसमैन को आमंत्रण दिया है।

इनमें पेप्सीको, गोल्ड क्रस्ट सीमेंट, आयशर जैसी नेशनल लेवल की कंपनियां भी शामिल हैं।

बता दें, यह पहला अवसर है जब जिला मुख्यालय पर रीजनल कॉन्क्लेव हो रहा है।

यह कॉन्क्लेव रतलाम को प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

अधिकतर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन

कॉन्क्लेव के लिए शुक्रवार सुबह से ही बिजनेसमैन और निवेशकों का आना शुरू हो गया है।

कार्यक्रम के लिए अधिकतर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हो गए है।

सभी के कार्ड देखकर की एंट्री दी जा रही है।

सीएम डॉ. यादव के आने के बाद कॉन्क्लेव का उद्घाटन होगा।

स्टेडियम में चार अलग-अलग वाटर प्रूफ डोम बनाए गए हैं।

प्रदेश के 21 जिलों को मिलेगा लाभ

रीजनल राइज इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव से प्रदेश के 21 जिलों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, सिंगरौली, पन्ना, सिवनी, सीहोर, नरसिंहपुर,

सतना, रीवा, टीकमगढ़, धार, खरगोन, कटनी, सागर, आगर मालवा, देवास, रायसेन और भिंड शामिल हैं।

इन जिलों में कुल 1223.43 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर काम होगा।

वॉलमार्ट, ओएनडीसी और एनपीसीआई जैसी कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे।

इससे इन जिलों में नए उद्योगों की स्थापना का रास्ता खुलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देशभर से आए निवेशकों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम का पूरा उद्देश्य व सीएम का पूरा फोकस प्रदेश में निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर होगा।

आज राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस भी

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) ने रीजनल राइज इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के लिए तैयारियां की हैं। व

आज राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस भी मनाया जाएगा।

कॉन्क्लेव में उद्योग और रोजगार से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों के सत्र होंगे।

इनमें भविष्य के संभावित उद्योगों, आवश्यक तकनीकी कौशल और केंद्र सरकार की योजनाओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

दो से तीन केंद्रीय योजनाओं से जुड़े एक्सपर्ट्स भी शामिल होंगे।

तीन सत्रों में उद्योग, कौशल और निवेश पर फोकस

एमएसएमई विभाग – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों से जुड़े मुद्दों और संभावनाओं पर चर्चा

तकनीकी कौशल – स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर केंद्रित सत्र

निवेश नीतियां एवं अन्य विषय – प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, नीतियों और समर्थन प्रणाली पर संवाद

1500 करोड़ रुपए से अधिक निवेश की संभावना

कॉन्क्लेव में 1500 करोड़ रुपए से अधिक निवेश से जुड़ी 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

इसमें देशभर से लगभग 3500 उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे।

इन्वेस्ट एमपी पोर्टल पर अब तक 5000 से अधिक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

कॉन्क्लेव में 100 से अधिक उद्योग आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे।

इनमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित की जाएंगी।

इस दौरान स्वरोजगार के माध्यम से सफलता पाने वाले पांच उद्यमी अपनी कहानी स्वयं साझा करेंगे।

साथ ही, इन प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा।

रीजनल राइज इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के लिए रतलाम में जुलवानिया से बिबड़ौद तक फैले 1466 हेक्टेयर क्षेत्र में एक व्यापक निवेश क्षेत्र विकसित किया गया है।

इस निवेश क्षेत्र में 300 से अधिक विविध प्रकार की औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

सरकार को उम्मीद है कि इस क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आएगा।

इधर, पीथमपुर के बाद रतलाम निवेश क्षेत्र को मध्यप्रदेश का दूसरा प्रमुख औद्योगिक केंद्र माना जा रहा है।

यह क्षेत्र औद्योगिक विकास की एक नई पहचान बनाएगा।

रीजनल राइज कॉन्क्लेव रतलाम निवेश क्षेत्र को नई गति और दिशा देने का कार्य करेगा।

जिससे यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में औद्योगिक नक्शे पर एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *