दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर है। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया।
शरीर के टुकड़े दूर जाकर गिरे,कारों के परखच्चे उड़े ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।
दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट
शरीर के टुकड़े दूर जाकर गिरे, कारों के परखच्चे उड़े
धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है।
खबरों को मुताबिक कई घायलों की हालत गंभीर है। धमाका दूर तक सुनाई दिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है।
आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
देश के कई शहरों में अलर्ट
(खबर अभी अपडेट हो रही है…)
You may also like
-
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
-
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
-
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
-
अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी
