बीजापुर.
बीजापुर जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत FOB ताड़ापाला से लगे आसपास के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 नग बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए।
विश्वसनीय सूत्र से मिली सूचना के आधार पर चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान FOB ताड़ापाला से लगभग 1.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में केजी हिल्स के समीप सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा बड़ी मात्रा में छिपाकर रखे गए बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए, जिसे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विधिवत सुरक्षित कब्जे मे लिया गया।
सुरक्षा बलों ने इस बरामदगी के साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि कर्रेगुट्टा एवं आसपास की पहाड़ियों में जाने से फिलहाल परहेज करें। उक्त क्षेत्र में अभी भी बारूदी सुरंग (IED) अथवा अन्य विस्फोटक सामग्री होने की आशंका के चलते खतरा बना हुआ है। भविष्य में निर्धारित कार्ययोजना के तहत क्षेत्र में डी-माइनिंग (बारूदी सुरंग निष्क्रियकरण) अभियान चलाया जाएगा।
You may also like
-
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ
-
डॉ. वर्णिका शर्मा ने बिरगांव में महिलाओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण
-
स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
-
ट्रैक्टर खरीदकर खुशी से झूम उठे किसान, मोटर सायकल पर शान से जा रहे खेत
-
गोविंदपुरा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए संकल्पित : राज्यमंत्री गौर
