जबलपुर
गुरुवार को गोलबाजार से निकले मार्च में शामिल एक बैलगाड़ी पर 50 से 55 लोगों के सवार हुए। दो बैलों से खिंचवाई जा रही बैलगाड़ी पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सवार होने से पशु क्रूरता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
दरअसल, मार्च गोलबाजार से शुरू होकर सुपर मार्केट, अंधेरदेव, टाउन हॉल, तुलाराम चौक और मालवीय चौक होते हुए वापस गोलबाजार पहुंचा। करीब चार किलोमीटर के इस रास्ते में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ियों का भी इस्तेमाल किया।
50 से ज्यादा कांग्रेसी हुए सवार
एक बैलगाड़ी पर 50 से ज्यादा लोगों के सवार होने का दृश्य सामने आया। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि जो पार्टी जानवरों पर अत्याचार कर रही है, वह संविधान और अधिकारों की रक्षा क्या करेगी।
You may also like
-
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ में आई चोट; बेटा और गनमैन भी थे सवार
-
*छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*
-
केंद्रीय एमएसएमई मंत्री मांझी से मिले मंत्री काश्यप, मध्यप्रदेश के विकास पर हुई चर्चा
-
‘पत्नी को निष्क्रिय जीवन नहीं जीना चाहिए, वह खुद भी कमा सकती है’, भरण-पोषण मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी
-
मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
