भोपाल.
प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती संख्या के मुकाबले चार्जिंग स्टेशनों की यह संख्या नाकाफी है। वर्तमान में क्रियाशील, पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 1,780 है।
वहीं, पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या दो लाख को पार कर चुकी है। चार्जिंग स्टेशन कहां है, यह पता लगाने के लिए केंद्रीयकृत मोबाइल एप्लिकेशन (एप) भी बनाना जा रहा था, लेकिन वह भी अब तक तैयार नहीं हुआ।
इंदौर, भोपाल सहित प्रदेशभर में काम अधूरा
इंदौर जैसे शहर जहां 50 हजार से ज्यादा ईवी वाहन हैं, चार्जिंग स्टेशन 50 ही हैं। ईवी नीति में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन को ईवी मॉडल सिटी के रूप में विकसित करना है। घनी आबादी और शहरी क्षेत्रों में योजना को और अधिक सूक्ष्म स्तर पर ले जाते हुए हर एक किमी के ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन यह भी पूरा होता नहीं दिख रहा है।
You may also like
-
मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना को मिलेगा तीन महीने का एक्सटेंशन, सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
-
भोपाल के ऐशबाग में 599 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर एक्शन शुरू, 10 पोकलेन मशीनें तैनात
-
विनोद अग्रवाल देश के बड़े दानदाताओं में 60वें स्थान पर, 24 करोड़ रुपये किए दान
-
हरि-हर मिलन में चांदी की पालकी से गोपाल मंदिर पहुंचे महाकाल, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर
-
मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात से जुड़ा स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
