#politicswala report
AAP Councillors Resigns: दिल्ली में आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत देखने को मिली है। पार्टी के फैसले से नाराज होकर आप के 15 पार्षदों ने आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही अपनी नहीं पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। वहीं इन पार्षदों की बगावत पर आम आदमी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
आम आदमी पार्टी ने कहा, “मेयर चुनाव के समय से ही बीजेपी हमारे पार्षदों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। प्रत्येक पार्षद को 5 करोड़ रुपये की पेशकश की गई। बीजेपी के पास स्थायी समिति या वार्ड समिति बनाने के लिए बहुमत नहीं है। इसलिए वह लोगों को खरीदने का सहारा ले रही है। ” AAP के 15 पार्षदों का इस्तीफा पार्टी ने कहा- ‘BJP हर पार्षद को 5 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही
सामने आएगी सच्चाई
पार्टी की तरफ से आगे कहा गया है कि “चूंकि हमने मेयर चुनाव के दौरान ही बीजेपी की खरीद-फरोख्त की कोशिशों को उजागर कर दिया था, इसलिए अब वे यह दिखावा करके नाटक कर रहे हैं कि ये दलबदलू दूसरी पार्टी से हैं। लेकिन कोई गलती न करें- यह शुरू से लेकर आखिर तक बीजेपी का काम है। आने वाले दिनों में सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। ”
ये है पूरा मामला
दिल्ली नगर निगम (MCD) में AAP के 15 नगर पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम से तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा भी कर दी है। मुकेश गोयल नए मोर्चे का नेतृत्व करेंगे। इस्तीफा देने वाले अन्य पार्षदों में हेमचंद गोयल, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, अशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार लाडी, मनीषा, सुमन अनिल राणा, देविंदर कुमार और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं।
पार्षदों ने एक प्रेस रिलीज में लिखा, ‘हम सभी पार्षद MCD में साल 2022 में AAP की टिकट से चुने गए थे। हालांकि, 2022 में चुनाव जीतने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व MCD को ठीक से नहीं चला पाया।’
‘बड़े नेताओं का पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई है। जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।’
You may also like
-
दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों के मन में डर पैदा करना होगा
-
दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500? जानें क्या है योजना
-
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत की बड़ी पहल, क्या अमेरिका को पछाड़कर शांति का रास्ता बनाएगा इंडिया?
-
सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति, अब सिर्फ एक पद खाली
-
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना पड़ा भारी! प्रदर्शन में बुजुर्ग की मौत, अभिजीत दीपके पर चलेगा मर्डर केस?
