politicswala Reporter
Raipur .. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायपुर में 13 दिसंबर को होगा। इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अन्य राष्ट्रीय नेता आ सकते हैं। इससे पहले साय ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम होंगे। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दोनों ही नेता पहली बार विधायक बने हैं। विजय शर्मा जहां पहली बार चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए हैं वहीं अरुण साव सांसद रह चुके हैं।
रमन सिंह ने साय का नाम किया प्रस्तावित
इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें पूर्व सीएम रमन सिंह ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने समर्थन किया। इसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
You may also like
-
AI इंपैक्ट समिट 2026 में खराब प्लानिंग के चलते, Ashwini Vaishnaw ने मांगी माफी!
-
MP Assembly Budget Session 2026: आवारा कुत्तों के ‘आतंक’ पर घमासान, दूषित पानी और अनुपूरक बजट भी बने सियासी मुद्दे
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
