-चैट शेयर कर किया यह खुलासा
नई दिल्ली। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर हमलावर नजर आ रहे हैं।
अब उन्होंने क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह केपी गोसावी और एक इनफार्मर के बीच की एक कथित वाट्सएप चैट का स्क्रीनशाट साझा किया है, जिसमें काशिफ खान का भी जिक्र है।
मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये चैट्स शेयर करते हुए समीर वानखेड़े और काशिफ खान के संबंधों को लेकर सवाल उठाए हैं।
वाट्सएप चैट का जिक्र करते हुए मलिक ने खान से मामले में पूछताछ नहीं किए जाने पर सवाल उठाया है। मलिक ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह के पी गोसावी और एक मुखबिर के बीच की एक वाट्सएप चैट है जिसमें काशिफ खान का उल्लेख है।
काशिफ खान से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है? काशिफ खान और समीर दाऊद वानखेड़े के बीच क्या संबंध हैं?’
आठ नवंबर को महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें फैशन टीवी प्रमुख काशिफ खान द्वारा कार्डेलिया क्रूज पार्टी में आमंत्रित किया गया था जिसमें समीर वानखेड़े ने ड्रग्स मामले में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शेख ने कहा था कि वह उन्हें (काशिफ खान) व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं और न ही उनके पास खान का कोनटेक्ट नंबर है।
शेख ने कहा, ‘एक मंत्री होने के नाते मुझे कई कार्यक्रमों और पार्टियों में आमंत्रित किया जाता है। मुझे काशिफ खान द्वारा क्रूज पार्टी में आमंत्रित किया गया था। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता और मेरे पास उनका संपर्क नंबर भी नहीं है।
अगर किसी के पास कोई सबूत है, तो उन्हें इसे आगे लाना चाहिए।’ उन्होंने कहा था कि फिलहाल दो एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
You may also like
-
शरद पवार के एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- 10 नवंबर के बाद बैठकर करेंगे बात
-
राहुल गांधी की रैली से नदारद रहने पर बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड
-
दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर विवादित बयान, बोले- ‘नफरत फैलाता है, इससे दूर रहें’
-
हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- सनातन धर्म रहेगा तो मजबूत रहेगी BJP
-
अल-सैयद की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएंगे’
