मुंबई
इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इंडियन कोर्ट गार्ड ने अरब सागर में नशीली दवाओं की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ के साथ ही साथ पाकिस्तानियों की नापाक हरकत को भी बेनकाब किया। एक सीक्रेट ऑपरेशन में लक्षद्वीप के पास इंडियन कोस्ट गार्ड ने ईरानी नाव को पकड़ा और बोट से 5 पाकिस्तानी तस्करों को हिरासत में भी लिया। बता दें कि, इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात ATS ने मिलकर के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
इंडियन कोस्ट गार्ड का बड़ा ऑपरेशन
इंडियन कोस्ट गार्ड ने बुधवार को बताया कि उसने लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में ड्रग्स की बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई में इंटरनेशनल मार्केट में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की ड्रग्स बरामद की गई हैं। तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही नाव ईरान की थी और इसमें पांच पाकिस्तानी नागरिक सवार थे।
हिरासत में लिए गए पांच पाकिस्तानी
कोस्ट गार्ड ने बताया कि पकड़ी गई नाव, उसमें सवार क्रू और बरामद की गई ड्रग्स को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई ले जाया गया है। यह कार्रवाई गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) के साथ मिलकर समुद्र में की गई। जांच के दौरान कुल 526 किलो ड्रग्स बरामद की गई, जिसमें हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं।
वहीं इस ऑरेशन के बाद एक बयान में बताया गया कि, एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने समुद्र और हवा से संदिग्ध नाव पर लगातार नजर रखी। इसके बाद टीम ने नाव का पीछा किया और 25 सितंबर 2026 को एक संदिग्ध ईरानी नाव को रोककर उस पर सवार हो गई। कोस्ट गार्ड ने कहा कि यह कार्रवाई उसकी मजबूत निगरानी व्यवस्था और समुद्री इलाकों में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के इरादे को दिखाती है। साथ ही, इससे भारत के समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर कोस्ट गार्ड की सतर्कता भी साफ होती है।
You may also like
-
दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगा बॉडी कैमरा क्यों चर्चा में? जानें कैसे करता है काम और क्यों हुआ विवाद
-
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मौलाना ने बताया अवैध, लोगों से शामिल न होने की अपील
-
अमेरिका में ग्रीन कार्ड पर रोक से 1 लाख भारतीयों की बढ़ी चिंता, Infosys-HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन
-
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को मिलेगा इजरायल का वीरता पुरस्कार, हाईजैक की कोशिश नाकाम की
-
दिल्ली में 12 साल बाद झुग्गी-बस्तियों का सर्वे, ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना से मिलेगा पक्का घर
