पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने बेटे उत्कर्ष की दहेज रहित शादी कर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. वैसे भी यह शादी घोषणा के बाद से अपने ई कार्ड और राजद नेता तेज प्रताप की धमकी की वजह से खासी चर्चा में रही. हालांकि, इस शादी में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने शिरकत की और दुल्हन को शगून का लिफाफा भी दिया. अब, शादी के बाद सुशील मोदी ने आम लोगों से एक खास अपील की है. उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा है कि यदि लोग इन नियमों को अपनाकर अपने बेटे-बेटियों की शादी करें, तो समाज से दहेज रूपी विकृति खत्म हो जायेगी.
सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि समाज के हर तबके के युवक और युवतियां दहेज रहित शादी का संकल्प लें और अपने परिजनों को भी इसके लिए बाध्य करें, तभी दहेज जैसी सामाजिक विकृति का खात्मा संभव है. अपने पुत्र उत्कर्ष तथागत की शादी समारोह में शामिल हो कर वर–वधू को आशीष देने वाले सभी आमंत्रितों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व की घोषणा के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व लालू प्रसाद तथा कुछेक अन्य सज्जनों की ओर से दिए गए शगून के लिफाफे की राशि सामाजिक संस्था ‘दधीचि देहदान समिति’ को दान कर दी जायेगी.
You may also like
-
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रेश में निधन: कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट
-
जम्मू के डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल, गाड़ी में 21 जवान थे मौजूद!
-
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निजी स्टील प्लांट में हुआ भीषण ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत!
-
ग्रेटर नोएडा: सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं… ग्रेटर नोएडा में युवा इंजीनियर की मौत पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
-
नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष: मोदी ने पहनाई माला बोले—मैं कार्यकर्ता हूं, अब नेतृत्व उनके हाथ में है!
