नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दो दिन के लद्दाख के दौरे पर हैं। आज शनिवार को वे राइडर लुक में दिखे। वह बाइक से लद्दाख से पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए। बाद में उन्होंने बताया कि यह ट्रिप शानदार रही। उन्होंने रास्ते से कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा- ‘पैंगोंग त्सो जाने के रास्ते में हूं। यह यात्रा मजेदार है। मेरे पिता कहते थे, यह जगह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सचमुच यहां इस परिदृश्य का हिस्सा बनना मजेदार अनुभव है।
आपको याद होगा कि 27 जून को दिल्ली के करोल बाग में राहुल गांधी ने मैकेनिकों से मुलाकात की थी, तो उन्होंने बताया था कि वे बाइक से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की यात्रा पर जाना चाहते हैं। राहुत गांधी ने पास केटीएम 90 बाइक है, लेकिन वह पड़ी है, क्योंकि इसे सिक्योरिटी वाले चलाने नहीं देते। 9 जुलाई को राहुल ने इस बातचीत का वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया था।
राहुल ने दौरे के पहले दिन शुक्रवार को स्थानीय युवाओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान कांग्रेस नेता ने लेह में एक फुटबॉल मैच भी देखा था। राहुल गांधी शुक्रवार को कारगिल मेमोरियल भी गए थे और उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी थी।
![]() | जवाब देंफ़ॉरवर्ड करें |
You may also like
-
बॉलीवुड हस्तियों को धमकी और फायरिंग पर फडणवीस सख्त, बोले- धमकाने वालों के साथ उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे
-
रिटायरमेंट के बाद दोबारा नियुक्त अफसर भी आचार संहिता के दायरे में, चुनाव आयोग ने 5 राज्यों को दिए सख्त निर्देश
-
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा जेल में रहने पर सरकारी कर्मचारी अपने आप होगा सस्पेंड
-
दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से कब मिलेगी राहत? प्रदूषण पर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट
-
फिर से नोटबंदी की तैयारी? चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2000 के नोट बंद करने की उठाई मांग

