मुख्यमंत्री ने गीता श्लोक के जरिये पुलिस की तारीफ में कहा -सज्जन पुरुषों के कल्याण के लिए और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण) युगों-युगों से प्रत्येक युग में जन्म लेता आया हूं।
#पॉलिटिक्सवाला ब्यूरो
भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। शाह यहाँ पर अखिल भारतीय पुलिस विज्ञानं कांग्रेस में भाग लेने आये।
आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलिस को अपराधियों से दो कदम आगे रहना है, इसके लिए तकनीक का ज्ञान बहुत जरूरी है। कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल को भी टेक्नो फ्रेंडली होना होगा।
शाह ने कहा कि धीरे-धीरे पुलिस का मानवीय चेहरा भी अब जनता के सामने आ रहा है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गीता का श्लोक पढ़कर पुलिस की तारीफ की।
मुख्यमंत्री ने गीता का श्लोक पढ़ा-
परित्राणाय साधूनाम् विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे॥
यानी सज्जन पुरुषों के कल्याण के लिए और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण) युगों-युगों से प्रत्येक युग में जन्म लेता आया हूं।
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश पुलिस की तारीफ करते हुए कहा- हमारे पुलिस जवानों ने दो साल में 21 एकड़ जमीन मुक्त कराई। प्रदेश में डायल 100 का रिस्पॉन्स टाइम इतना कम है कि इधर सूचना मिलती है, उधर हमारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल शाह के साथ आये
केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट पर उतरे। स्टेट हैंगर पर शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर और दूसरे कैबिनेट मंत्रियों ने शाह का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी शाह के साथ आए।शाह कुल तीन आयोजनों में शिरकत करेंगे। इसमें एक रोड शो भी शामिल है।
You may also like
-
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को मिलेगा इजरायल का वीरता पुरस्कार, हाईजैक की कोशिश नाकाम की
-
दिल्ली में 12 साल बाद झुग्गी-बस्तियों का सर्वे, ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना से मिलेगा पक्का घर
-
सास बहू की पेंशन में नहीं मांग सकती हिस्सा! 83 साल की बुजुर्ग महिला को कोर्ट से बड़ा झटका
-
EPFO ने शुरू किया UPI ट्रायल, अब मिनटों में खाते में आएगा PF का पैसा; बदल जाएगा निकासी का सिस्टम
-
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद भी तुरंत नहीं बढ़ेगी सैलरी, कर्मचारियों को करना होगा इंतजार
