#politicswala report
Cyber attack on X- वाशिंगटन एक तरफ एलन मस्क यूक्रेन को धमकी देते हैं की वे उनकी इंटरनेट सेवाएं बंद कर देंगे। दूसरी तरफ एक दिन में तीन बार X पर साइबर अटैक की शिकायत करते हैं। ये बयानबाजियों का दौर जारी है। और दूसरी तरफ X यूजर 10 मार्च को दिन भर परेशान रहे। मस्क ने चिंता जताई थी किसी देश के शामिल होने की आशंका है।
कई सोर्स से अटैक, हजारों शिकायतें मिलीं
मस्क ने भारतीय समयअनुसार 10:55 मिनट पर एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था कि एक्स पर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक हुआ है। हम पर हर दिन इस तरह के अटैक होते हैं। लेकिन इस बार बहुत सारे सोर्सेस के साथ अटैक किया गया। इस अटैक में या तो कोई बड़ा ग्रुप या कोई देश शामिल है। वहीं डाउन डिटेक्टर वेबसाइट की माने तो दिन भर में वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर भारत से चार हजार से ज्यादा, अमेरिका से 18 हजार और यूके से 10 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
जाँच जारी है
पहले भो X पोस्ट पर एलन मस्क ने साइबर अटैक में किसी खतरनाक ग्रुप या किसी देश का हाथ होने का आशंका जताई थी। उन्होंने लिखा, ‘एक्स पर साइबर अटैक हुआ है। रोजाना एक्स पर साइबर अटैक किए जा रहे हैं, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर एक्स को निशाना बनाया गया। ये किसी खतरनाक ग्रुप का काम है या कोई देश भी इसमें शामिल है। इसकी जांच की जा रही है। ‘
जेलेंस्की को दी थी धमकी
एलन मस्क ने साइबर अटैक को लेकर ये दावा तब किया है कि जब उन्होंने हाल ही में स्टारलिंक को लेकर कहा था कि इसके बिना यूक्रेन की फ्रंटलाइन ध्वस्त हो जाएगी। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि वो इसे बंद नहीं करेंगे। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहस करने को लेकर भी एलन मस्क ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पर हमला किया था।
बड़े स्तर पर हमला
ताजा साइबर हमले को लेकर एलन मस्क ने फॉक्स न्यूज पर लैरी कुंडलो के साथ एक बाचतीत में बताया है कि हमें ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था। लेकिन एक्स सिस्टम को ध्वस्त करने के लिए बड़े स्तर पर यूक्रेन एरिया से ओरिजिनेटेड एड्रेस से साइबर हमले हुए। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स सोमवार को तीन बार डाउन हुआ। इससे दुनियाभर के यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहली बार ये दोपहर तीन बजे के आसपास आधे घंटे के लिए डाउन हुआ। फिर शाम को सात बजे के करीब ये एक घंटे के लिए डाउन रहा। लेकिन फिर तीसरी बार रात साढे आठ बजे के बाद से 10:30 तक बंद रहा।
डार्क स्टॉर्म ने ली जिम्मेदारी
एलन मस्क की प्रतिक्रिया के बाद, फिलिस्तीन का समर्थन करने वाले कुख्यात हैकर समूह डार्क स्टॉर्म टीम ने साइबर हमले की जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि आपने डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल ऑफ सर्विस हमले का उपयोग करके एक्स सर्वर को बंद कर दिया है। वितरित सेवा निषेध वेबसाइट या सर्वर हैकिंग से अलग साइबर हमला है। इसमें हैकर्स किसी वेबसाइट या सर्वर पर फर्जी ट्रैफिक भेजते हैं। हैकर्स विभिन्न कंप्यूटरों या बॉटनेट के माध्यम से इतनी बड़ी मात्रा में फर्जी ट्रैफिक भेजते हैं कि संबंधित साइट के सर्वर पर लोड काफी बढ़ जाता है और सर्वर डाउन हो जाता है।
You may also like
-
विधानसभा चुनावों में अकेले के दम पर मैदान में उतरेगी BSP मायावती का बड़ा दांव, बंगला आवंटन विवाद पर कही बड़ी बात
-
एमपी बजट 2026: ई-बस, स्वास्थ्य और किसानों पर बड़ा फोकस, विकास की नई दिशा है 2026 का यह बजट
-
इंडिया AI समिट 2026: चीनी रोबोट को अपना बताने पर, गलगोटियास यूनिवर्सिटी को AI समिट से हटाया से गया
-
AI इंपैक्ट समिट 2026 में खराब प्लानिंग के चलते, Ashwini Vaishnaw ने मांगी माफी!
-
MP Assembly Budget Session 2026: आवारा कुत्तों के ‘आतंक’ पर घमासान, दूषित पानी और अनुपूरक बजट भी बने सियासी मुद्दे
