इंदौर में सिंधिया विरोध से रोकने को कोंग्रेसियों को पुलिस ने किसी गैंगस्टर की तरह दबोचा, ऐसे कार्रवाई तो यूपी से आई गैंगस्टर को पकड़ते वक्त भी नहीं दिखी।
इंदौर। कांग्रेस से भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को इंदौर आये। इस दौरान विरोध करने आये कांग्रेस नेताओं को इंदौर पुलिस ने जमकर पीटा। इस कार्रवाई का विरोध करने आये कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे को जिस तरह से पुलिस की टीम ने दबोचा ऐसा लगा मानों कोई आतंकवादी को गिरफतार किया हो। किसी भी राजनीतिक विरोध, प्रदर्शन के दौरान ऐसे दृश्य प्रदेश में पहले कभी नहीं देखे गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टेंट भी उखाड़ दिए गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई। जिस ढंग से चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी हुई और दर्जनों पुलिस वालों ने उन्हें दबोचा इतनी गति तो उत्तरप्रदेश से आये दुर्दांत गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के दौरान भी नहीं दिखा। इंदौर विधायक संजय शुक्ला ने कहा हमारे साथ शिवराज सरकार का व्यवहार आतंकवादियों जैसा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कई मौके पर कहते रहे हैं कि सरकार कोंग्रेसियों पर प्रहार कर रही है। क्या उपचुनाव में सिंधिया समर्थकों को ऐसे ही विरोध का सामना जनता से भी करना पड़ेगा ?
You may also like
-
जले नोटों वाले जस्टिस वर्मा का दुखी मन से इस्तीफा, अब एफआईआर की संभावना
-
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के 38 पदाधिकारियों को तीन महीने का अल्टीमेटम, नहीं सुधरे तो बाहर
-
वंदे मातरम् …कांग्रेस पार्षद बोलीं, हम किसी के बाप की नहीं सुनते, कांग्रेस भी जाए भाड़ में !
-
इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया और रुबीना का वंदे मातरम गाने से इंकार, बोलीं एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ
-
ईरान की सभ्यता मिटाने निकले ट्रम्प ने टेके घुटने, सीज़फायर !
