-रविवार शाम चार बजे होगा शपथ ग्रहण
जयपुर। राजस्थान की गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने शुक्रवार शाम को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ताजा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा शामिल हैं। बता दें कि कल ही तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफे देने की पेशकश की थी।
इन सभी मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते इस्तीफा दिया है। जानकारी के अनुसार कल शाम चार बजे नए मंत्रियों का शपथग्रहण होगा। वहीं इन सबके बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री निवास पर अजय माकन और अशोक गहलोत की बैठक जारी है।
शाम पांच बजे बुलाई बैठक : सीएम अशोक गहलोत उदयपुर के दौरे पर थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर उन्होंने दौरा रद्द कर दिया।
इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर आज शाम पांच बजे कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुला ली है। माना जा रहा है कि वे इसी बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांग सकते हैं। इसके बाद गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया जाएगा।
दरअसल, राजस्थान में सचिन पायलट का खेमा इस वजह से ही नाराज है कि गहलोत कैबिनेट में उन्हें अहमियत नहीं दी जा रही है, लेकिन अब माना जा रहा है कि गहलोत के नए कैबिनेट में सचिन पायलट के खेमे के अलावा निर्दलीय और बसपा से आए विधायक भी शामिल होंगे और उन्हें मंत्री बनाया जाएगा।
ज्ञात हो कि राजस्थान में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला था। दरअसल, यहां तीन मंत्रियों शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था।
इसके बाद राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंच गए, वे सीधे मुख्यमंत्री आवास पर गए और वहां देर रात तक सीएम के साथ उनकी बैठक होती रही। इन तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद गहलोत कैबिनेट में 12 मंत्री पद खाली हो गए हैं।
खबर आ रही है कि सीएम गहलोत ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इस्तीफे के बाद गोविंद सिंह डोटासरा का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के ‘एक पद एक व्यक्ति’ के सूत्र को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को दिया है।
You may also like
-
दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी खबर, CM रेखा गुप्ता ने बताए दो हेल्पलाइन नंबर
-
नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
-
बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी
-
मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु
-
परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत
