प्रियंका गांधी ने किया ऐलान
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबवाड़ी कर्मियों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
इससे पहले प्रियंका ने शाहजहांपुर में मंगलवार को पुलिस की बर्बरता का जिक्र किया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूपी सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है।
मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है। आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।
प्रियंका ने CM के मथुरा दौरे पर साधा निशाना : प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित मथुरा दौरे पर भी निशाना साधा है।
प्रियंका ने कहा कि मुख्यमंत्री आज ब्रज क्षेत्र जा रहे हैं। ब्रज ने पूरी दुनिया को गौ-सेवा की प्रेरणा दी है।
पिछले पांच सालों से उत्तर प्रदेश की ज्यादातर गोशाला का यही हाल है। गोशाला की भारी दुर्दशा के बावजूद, सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आशा है कि वे गोशाला की दुर्दशा के बारे में कुछ करेंगे।
बीते 26 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जलपुरा की गोशाला में 12 से अधिक गायों की मौत हो गई थी। तब प्रियंका ने भी ये मुद्दा उठाया था।
कहा था कि योगी सरकार की गौसंरक्षण योजना का मजाक बना रही है। यूपी में प्रचार ही शासन को मंत्र बनाकर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जबकि गौ-संरक्षण के नाम पर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
इससे पहले भी यूपी की कई गोशाला में गायों की मौत के कई मामले सामने आए। दिसंबर, 2019 में ही सूबे के बांदा जिले में 25 गायों की दर्दनाक मौत हुई थी।
You may also like
-
₹2,000 से ₹50,000 तक UPI पर कितना लगेगा चार्ज? 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
-
दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का नोटिस, 7 दिन में मांगी माफी
-
PM Modi Birthday: वेतन आयोग से पेंशन तक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये 5 बड़े फैसले
-
AI-171 हादसे की जांच पर उठे सवाल, FAS ने AAIB से तकनीकी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
-
मास्टर सर्कुलर्स और सतर्कता मैनुअल 2026 पर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम
