ashok kharat

ashok kharat

‘शिव अवतार’ बन रिटायर्ड कैप्टन अशोक खरात ने 150 महिलाओं का किया शोषण

Share Politics Wala News

‘शिव अवतार’ बन रिटायर्ड कैप्टन ने 150 महिलाओं का शोषण किया, नरबलि का शक; 58 अश्लील वीडियो, 10 FIR और करोड़ों की संपत्ति जब्त

नासिक के रिटायर्ड मर्चेंट नेवी कैप्टन अशोक कुमार खरात उर्फ ‘कैप्टन बाबा’ ने धार्मिक आस्था का खुला दुरुपयोग किया। खुद को ‘शिव का अवतार’ बताकर उसने 150 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया। SIT जांच में नरबलि के संदेह सहित कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस ने उसके 58 अश्लील वीडियो बरामद किए, जो उसके नासिक ऑफिस में शूट हुए। खरात 1 अप्रैल तक कस्टडी में है।

पीड़िताओं की आपबीती नशीला पानी पिलाकर करता था रेप

36 वर्षीय एक पीड़िता ने बताया, शादी के बाद संतान न होने पर ससुराल के ताने सहन न हो सके। अप्रैल 2022 से दिसंबर 2024 तक कैप्टन बाबा के पास गई। उसने तांबे के लोटे से पानी पिलाया, कुछ खाने को दिया। सिर घूमने लगा, शरीर सुन्न हो गया। फिर रेप कर बोला- ‘मैं शिव का अवतार हूं, संबंध बनाकर तुम पवित्र हो गई।

1. पहली पीड़िता (फरवरी 2020-मार्च 2026) जादुई पानी पिलाकर 6 साल शोषण, गर्भ ठहरने पर हर्बल गोलियां खिलाकर अबॉर्शन कराया। बोला- रस्म न की तो परिवार बर्बाद हो सकता है।

2. दूसरी पीड़िता (नवंबर 2023-दिसंबर 2025): गर्भवती होने पर ऑफिस बुलाया, पेट-सीने पर हाथ फेरा, यूरिन छिड़का, पूजा के नाम पर रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

3. तीसरी पीड़िता (12 अक्टूबर 2024): पति संग गई, पति को बाहर भेजा। काले पत्थर से मंत्र पढ़े, सीने पर हाथ फेरा। बोला- मेरी दिव्य शक्ति से ठीक हो जाओगी, पवित्र हो गई।

4. चौथी पीड़िता (जुलाई-दिसंबर 2024): बार-बार रेप, फोन पर धमकी- शिव अवतार हूं, मना किया तो बच्चों को नाग डस लेंगे, भविष्य बर्बाद।

SIT अधिकारी: खरात चिंचोका (इमली के बीज) को पवित्र पत्थर बताकर 10 हजार से 1 लाख वसूलता था। महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर कंट्रोल करता था।

मर्चेंट नेवी से बाबा तक, मंदिर से फार्महाउस साम्राज्य तक

नासिक के कहांडलवाडी गांव के अशोक खरात ने BSc किया है, 22 साल मर्चेंट नेवी में कैप्टन रहा। 2010 में नेवी से लौटा तो मीरगांव तालुका में 20 एकड़ जमीन खरीदी, ‘ईशान्येश्वर महादेव मंदिर’ बनाया। 2016-17 तक तीर्थ बन गया। सोमवार-शिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ लगने लगी। नासिक के कनाडा कॉर्नर में ‘ओक्स प्रॉपर्टीज’ ऑफिस खोला, जहां भविष्य बताता, और पूजा करवाता था।

संपत्ति: CM देवेंद्र फडणवीस के अनुसार 40.87 करोड़। सरकार ने मंदिर विकास के लिए 1.25 करोड़ दिए। चंदे से मीरगांव में 16 एकड़ पर 18 करोड़ का फार्महाउस बनवा डाला। नासिक-औरंगाबाद-ठाणे से भक्त आने लगे। भक्तों में नेता, अधिकारी, डॉक्टर, बिजनेसमैन सभी आते थे।

2022 में CM एकनाथ शिंदे पत्नी लता, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, शिक्षा मंत्री दीपक केसकर संग आए इससे दरिंदे से अशोक खरात से मिले। इस दौरान शिंदे ने गोशाला को दान भी दिया था। महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकंकर खरात ट्रस्ट की सदस्य बनी, जिसके बाद, खरात के पैर पर, सिर रख कर प्रणाम करते हुए की फोटो वायरल हुई। विवाद पर 20 मार्च को फिर रूपाली चाकंकर इस्तीफा दिया । शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने भाई दिलीप को फर्जी दस्तावेजों से स्कूल-कॉलेज मंजूरी में मदद कर दी इस बात की भी शंका है।

पुलिस कार्रवाई: 10 FIR, 58 वीडियो, नरबलि देने की शंका है

17 मार्च 2026 को 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर केस हुआ। 18 मार्च को उसे अरेस्ट किया गया। 10 FIR: 8 यौन शोषण, 2 धोखाधड़ी, 1 वसूली जैसे आरोप शामिल हैं। इसके बाद ऑफिस-प्रॉपर्टी सील, बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। जिसके पास से बाद में 58 अश्लील वीडियो बरामद किए गए। सरकारी वकील एमवाई काले: “केमिकल से हिप्नोटाइज, टॉर्चर जैस मामले भी जुड़ हुए हैं। पुलिस मोबाइल से और कंप्यूटर से डिलीट डेटा, रिकवर कर रही है क्योंकि कुछ इससे भयानक राज भी इस डेटा में पाया जा सकता है जैसे की नरवली जैसे के मामले। अशोक खरात ने CA की मदद से 100 करोड़ रुपए दुबई भेजे हैं इस बात का भी जिक्र मिलता है।

SIT अधिकारी किरण कुमार सूर्यवंशी का कहना है ली खरात के पास कारतूस मिले, जिनके कुछ खोखे गायब हैं। नरबलि का शक है। सिद्ध पुरुष बन नकली सांप-बाघ, कस्तूरी से डराता था यह भी बताया। खरात के वकील सचिन भाटे ने कोर्ट का हवाला देकर चुप्पी साधी क्यों साधी इसका खुलासा होने पर तुरंत अपको बताया दिया। 

मामले की जांच जारी, भक्तों की चुप्पी पड़े सवाल

पीड़िताएं और परिवार डर से सामने नहीं आ रहे। SIT लेन-देन, चैट, कॉल रिकॉर्ड रिकवर कर रही। CA गवाही दे सकता है। यह केस आस्था के दुरुपयोग और अंधविश्वास का नंगा चेहरा दिखाता है। नासिक पुलिस ने साफ तौर पर कहा कहा की दोषी को सख्त सजा दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें- ट्रंप का खासमखास पाकिस्तान, अब बन गया स्वयंभू ‘शांतिदूत’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *