#politicswala report
Emergency Landing of AIR INDIA Flight -थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी।
देश अभी अहमदाबाद विमान हादसे के सदमे से उभरा भी नहीं था कि शुक्रवार सुबह एअर इंडिया की एक और फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर आ गई। आज फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-379 में बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप: एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग
यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। विमान में 156 यात्री सवार थे। जैसे ही बम की सूचना मिली, थाईलैंड के एयर ट्रैफिक कंट्रोल और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एयर इंडिया और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्लेन को सुरक्षित लैंड कराया।
सभी यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाल लिया गया है और फिलहाल उनकी सुरक्षा जांच की जा रही है। बम की जानकारी की पुष्टि या खंडन की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फ्लाइट ट्रैकर ‘फ्लाइट्रेडर24’ के हवाले से बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकऑफ किया था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा घेरा बनाते हुए पलटा और इसके बाद फुकेट में इमरजेंसी लैंडिग की।
कल अहमदाबाद मेंहुआ था एअर इंडिया प्लेन क्रैश
एअर इंडिया का विमान 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुआ था। इसमें अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।
विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।
एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई।
इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।
You may also like
-
मूंग खरीदी पर MP में सियासी संग्राम: CM के फैसले पर श्रेय की होड़, 19 जून से शुरू होगा पंजीयन
-
फिर पुराने तेवर में नजर आये तेजप्रताप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
-
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पकड़ा भारी मात्रा में गोला-बारूद, 328 हथियार बरामद
-
मंगनी लाल मंडल होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन किया दाखिल- घोषणा 19 को
-
“वोट दे बिहारी, नौकरी ले बाहरी” बिहार चुनाव से पहले लोकप्रिय हो रहा नारा