MP MLA Criminal Cases List: देशभर में लगभग 45% विधायक और 46% सांसद आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।
इनमें से करीब 29% विधायकों और 31% सांसदों पर गंभीर अपराधों के केस दर्ज हैं।
चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
आपराधिक नेताओं की संख्या लगातार बढ़ी
ADR के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 सालों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों की संख्या लगातार बढ़ी है।
- 2009 में: 30% सांसदों पर आपराधिक और 14% पर गंभीर मामले दर्ज थे।
- 2014 में: यह आंकड़ा बढ़कर क्रमशः एक-तिहाई और 20% तक पहुंच गया।
- 2019 में: 43% सांसदों पर आपराधिक और 29% पर गंभीर केस थे।
- 2024 के चुनावों के बाद: यह बढ़कर 46% आपराधिक और 31% गंभीर मामलों तक पहुंच गया।
महिलाओं से जुड़े अपराधों में पश्चिम बंगाल टॉप पर
रिपोर्ट में महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों पर भी अलग से डेटा जारी किया गया है। इसमें पश्चिम बंगाल सबसे आगे है।
- पश्चिम बंगाल: 23 विधायक (7.8%)
- आंध्र प्रदेश: 21 विधायक (12.1%)
- ओडिशा: 16 विधायक (10.9%)
- महाराष्ट्र: 10 विधायक (3.5%)
- बिहार: 8 विधायक (3.3%)
आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा विधायकों पर आपराधिक केस
कुल आपराधिक मामलों की बात करें तो आंध्र प्रदेश इस मामले में शीर्ष पर है। इसके बाद केरल, तेलंगाना और बिहार का स्थान आता है।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार ने संसद में 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया है।
इसमें प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार होकर 30 दिन से ज्यादा जेल में रहते हैं तो उन्हें पद से हटाया जा सकेगा।
ADR की रिपोर्ट ने एक बार फिर राजनीति में अपराधीकरण के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि इस समस्या को रोकने के लिए सख्त चुनाव सुधार और कानून का सख्ती से पालन बेहद जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें – ADR रिपोर्ट: देश के 40% मुख्यमंत्री पर क्रिमिनल केस, जानें किस राज्य के CM पर कितने मुकदमे दर्ज
You may also like
-
रुपया पहली बार 95 प्रति डॉलर, निर्मला सीतारमण ने कहा रुपया ठीक चल रहा है….
-
मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी से बाहर निकालो बीजेपी सांसद कोवा लक्ष्मण की डिमांड…सुप्रीम कोर्ट ने जताया ऐतराज!
-
क्या हिन्दू शक्ति का नया प्रतीक है? सीएम योगी का बुलडोजर!
-
डर इतना हावी है की सरकार ने एक साल में 1 लाख से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर डाले !
-
ट्रंप-मोदी बातचीत में ‘मस्क एंगल’: कूटनीति में कॉरपोरेट की एंट्री पर सवाल!
