दिल्ली/ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जेल से निकलने के बाद रोड शो किया। उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी सिर्फ दो राज्यों में है. ये एक छोटी सी पार्टी है और अभी सिर्फ 10 वर्ष पुरानी ही हुए है। हमारी पार्टी के 4 बड़े नेताओं को जेल भेज दिया गया। प्रधानमंत्री हमारी पार्टी को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. किसी भी बड़ी पार्टी के इतने नेताओं को एकसाथ जेल भेज दिया जाए तो कोई भी पार्टी खत्म हो जाएगी।
वे चाहते हैं की आम आदमी पार्टी को खत्म कर दिया जाये। लेकिन आम आदमी पार्टी एक सोच है। इसे जितना खत्म करने की सोचेंगे ये उतना बढ़ेगी। वे चाहते हैं आम आदमी पार्टी खत्म हो जाये। ये तानाशाही है।
उन्होंने कहा अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं की राजनीती उन्होंने खत्म कर दी। इन नेताओं की एक लम्बी फेहरिस्त है। जिनमें आडवाणी, मुरली मनोहर, सुमित्रा महाजन, शिवराज, वसुंधरा राजे, खट्टर, रमन सिंह आदि नाम शामिल हैं और अब अगला नंबर यू पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। अगर उत्तरप्रदेश में चुनाव जीते तो 2 महीने में वहां का मुख्यंत्री बदल जायेगा। यही तानाशाही है। ये उनका खतरनाक मिशन है। वन नेशन-वन लीडर। ये चाहते हैं कि एक ही तानाशाह देश के भीतर बचेगा।
केजरीवाल ने कहा ये चुनाव जीत गए तो विपक्ष के सारे नेता जेल में होंगे। ये चाहते हैं बस एक ही तानाशाह देश में बचे।
You may also like
-
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई … मौलवी से इस्लाम के सुप्रीम योद्धा तक का सफर
-
ईरान बनाम इसराइल: कौन ज्यादा ताक़तवर, किसका पलड़ा भारी?
-
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा: काकीनाडा के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 18 की मौत
-
अमेरिका–इजराइल ने किया ईरान के मीनाब शहर में स्कूल पर हमला, 40 छात्राओं की मौत, 60 घायल
-
बेईमानी का ‘खेल’ – 22000 कीमत की मशीनें 66000 में खरीदी
