#politicswala Report
भोपाल। चुनाव पूरे जोर पर है। हर कोई अपने अंदाज़ में कुछ न कुछ कह रहा है। गुना में तो एक युवक ने मंच पर दिग्विजय सिंह के सामने ही मोदी को मीठी गोली बता दिया।युवक बोलै मोदी एक ऐसी मीठी गोली हैं, जिसे खाने से बुखार हो जाता है।युवक ने दिग्विजय सिंह को कड़वा सच बताया।
युवक ने कहा कि दिग्विजय सिंह कड़वा सच हैं, जिसे खाने से बुखार ठीक होता है। ये सुनते ही दिग्विजय सिंह ने उसे मंच पर बुलाया और कांग्रेस का दुपट्टा पहना दिया। उसका नंबर भी अपने मोबाइल में सेव किया।बता दें कि दिग्विजय सिंहराजगढ़ लोकसभा में आने वाली गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा के दौरे पर हैं । इस दौरान उन्होंने एक दर्जन गांवों में वादा निभाओ पदयात्रा की। यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की। दो दिन पहले कुंजाखेड़ी गांव मे उन्होंने मोदी की गारंटी से लेकर सनातन और गौसेवा पर अपनी बात रखी।
दिग्विजय के भाषण के बीच में एक युवक बोलने लगा। उसने मवेशियों के इलाज के लिए शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा की खामियों के बारे में बताया। उसने बताया कि एक बछड़े को कुत्ते ने खा लिया था।उसने एम्बुलेंस को कॉल किया,लेकिन वह नहीं आये। एम्बुलेंस अगले दिन आने के लिए निकली, लेकिन तब तक बछड़े की मौत हो गयी।
युवक नेग्विजय सिंह से कहा कि वह ऐसा सोचता है कि आप(दिग्विजय सिंह) तो खुली किताब हैं। मोदी जी एक मीठी गोली हैं। वे बोल तो देते हैं। सच बोल रहा हूँ, वो मीठी गोली हैं, जिस गोली को खाने से हमे बुखार आ जाता है। दिग्विजय सिंहएक कड़वा सच हैं। अगर बुखार उतारना है तो कड़वा सच तो खाना पड़ेगा।
ये सुनते ही दिग्विजय सिंह ने युवक से हाथ मिलाया और उसे मंच पर बुला लिया। उससे कहा कि भैया गजब है। तूने हमारी कांग्रेस पार्टी जॉइन की या नहीं अभी तक। युवक ने कहा कि वह तो सच के साथ है। दिग्विजय सिंह ने उसे कांग्रेस का दुपट्टा पहनाया। साथ ही उसका नंबर भी अपने मोबाइल में सेव किया।
You may also like
-
AI इंपैक्ट समिट 2026 में खराब प्लानिंग के चलते, Ashwini Vaishnaw ने मांगी माफी!
-
MP Assembly Budget Session 2026: आवारा कुत्तों के ‘आतंक’ पर घमासान, दूषित पानी और अनुपूरक बजट भी बने सियासी मुद्दे
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
