भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो प्रचारक भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। मध्य्प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को आई सैंपल रिपोर्ट में या जानकारी मिली। मध्यप्रदेश के संघ मुख्यालय समिधा में दोनों प्रचारक रहते हैं।
दोनों के पॉजिटिव आने के बाद मुख्यलय से जुड़े सभी स्वयं सेवकों ने खुद को क्वारेंटीने कर लिया। ये दोनों प्रचारक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुखिया क्षेत्रीय प्रचारक दीपक बिस्पुते और मीडिया का काम देख रहे नरेंद्र जैन शामिल है। इसके बाद संघ मुख्यालय से जुड़े सभी स्वयंसेवक कोरेंटिन हो गए हैं।
प्रचारक आमतौर पर आइसोलेट रहते हैं। ऐसे में उनका पॉजिटिव होना चिंता का विषय है। दोनों प्रचारकों के संपर्क में आये स्वयं सेवकों के अलावा भाजपा के कई नेता भी सकते में हैं। तीन दिन पहले समिधा में सभी लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें से दो प्रचारकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य स्वयं सेवकों ने अपने आप को अलग़ कर लिया है।
मालूम हो कि सौ दिन के लॉकडाउन के बावजूद राजधानी में संक्रमण थम नहीं रहा। रविवार को भी 74 नया पॉजिटिव मिले। शहर के मुस्लिम बहुल और पुराने इलाकों के बाद अब नए शहर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। अकेले राजभवन में अब तक 27 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
You may also like
-
अमित शाह ने अजीत डोभाल को बताया सच्चा देशभक्त, लोकमान्य तिलक पुरस्कार से किया सम्मानित
-
Terrorist Attack in Kulgam: नाम पूछकर दो मजदूरों की हत्या, घाटी में दहशत
-
एक बार फिर आस्था शर्मशार…सीधी के कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय पर दुष्कर्म का आरोप!
-
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह
-
एंटी पेपर लीक कानून लागू, महामहीम की लगी मुहर…
