politicswala Report
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी को संघ परिवार के रूप में जाना जाता है। सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल X पर राजनीति का नया परिवार सामने आया। मोदी का परिवार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने X हैंडल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख लिया।
उधर नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना आदिलाबाद में कहा- मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है। इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने x हैंडल पर मोदी का परिवार लिख लिया। अब ये माना जा रहा है कि पूरे देश के कार्यकर्ता इसको फॉलो करेंगे। जल्द ही x और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये सब देखने को मिलेगा।
मालूम हो कि मोदी गाँधी परिवार और विपक्ष के दूसरे नेता लालू, अखिलेश पर परिवारवाद का आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में नेताओं की ये पहल मोदी केप्रति बड़ा समर्थन लेकर आएगी।
You may also like
-
ये डिक्टेटरशिप का आखिरी दौर है…
-
सरकार से सहमति के बाद, CJP ने आंदोलन समाप्त करने का लिया फैसला ….!
-
69 हजार शिक्षक भर्ती नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मायावती के आवास का किया घेराव
-
36 दिन के ऐतिहासिक आंदोलन के आगे झुकी सरकार: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा!
-
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों में सड़कों पर उतरे युवा; इंदौर में ड्रोन से हो रही प्रदर्शनकारियों की निगरानी
