भोपाल। रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एचआर समिट-2021 द विजन-2030 का आयोजन किया गया।
इसमें 1500 छात्र-छात्राओं, फैक्लटी एवं उद्योगपतियों को एक साथ मंच पर लाया गया। ग्रुप के निदेशक अरविंद सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कॉरपोरेट प्राथमिकता एवं एचआर की रणनीतियों को नया आकार देना साथ ही सम्मेलन में उच्चस्तरीय प्रतिभा को आकर्षित करने एवं नये संसाधनों-उपकरणों, नये आयाम दने की प्राथमिकता के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतििथ बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रो. राव, विशिष्ट अतिथि लोक विकास प्रबंधक रविकांत दत्ता, परमाली वालेस के सीईओ महीर मर्चेन्ट, बीएमए के अध्यक्ष प्रदीप कर्मबेलकर, कॉन्सेप्ट कैम्पसटेक कनाडा के सह संस्थापक राहुल मिश्रा थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर जेएन चौकसे, प्रो. चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे ने बधाई दी।
You may also like
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
-
बांग्लादेश में सत्ता की वापसी: BNP को प्रचंड जनादेश, पीएम मोदी ने दी बधाई
-
एपस्टीन की आर्ट की पसंद भी यौन गंदगी वाली!
