चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी गुरुवार को अपने मंत्रियों के साथ करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों को रवाना हो गए हैं।
हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू इस जत्थे का हिस्सा नहीं हैं। सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने बताया कि सिद्धू को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है कि वह 18 के बजाय 20 नवंबर को जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सिद्धू को पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के साथ जाना था। उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली थी।
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से सड़क के रास्ते जाने वाले पहले जत्थे के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ भाजपा नेताओं का जत्था गुरुवार सुबह पाकिस्तान रवाना हो गया।
जत्थे में सुखवंत सिंह धनौला, जसविंदर सिंह ढिल्लों, एसएस चन्नी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, तीक्ष्ण सूद, शिवबीर सिंह राजन, मंजीत सिंह राय व केडी भंडारी शामिल थे।
आम आदमी पार्टी के नेता पाकिस्तान जाकर श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे। 19 नवंबर शुक्रवार को सभी नेता और विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान के साथ श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकेंगे।
आप नेताओं ने बताया कि वह गुरु पर्व के मौके पर पंजाब की तरक्की, खुशहाली की प्रार्थना करेंगे।
बुधवार को करतापुर कॉरिडोर खुलने के पहले दिन कुछ श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना हुए।
पहले दिन 49 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 28 श्रद्धालु दर्शन के लिए गए। इसमें 19 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल रहीं।
You may also like
-
यमुना में बढ़ता प्रदूषण और गिरती जल गुणवत्ता, 33 में से 23 साइट्स वाटर क्वालिटी टेस्ट में फेल, पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट
-
महात्मा गाँधी के परपोते ने कहा-‘कैंसर फैला रहा संघ परिवार…’
-
64 साल बाद एकसाथ होली-रमजान का जुमा: मस्जिदों को तिरपाल से ढंका, MP-UP समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट
-
स्टालिन की हिंदी नफरत- रुपये का ₹ ही बदल डाला
-
नड्डा को 40 दिन का एक्सटेंशन, पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फिर आमने-सामने RSS-BJP