#politicswla Report
इंदौर। इंदौर नगर निगम में मंगलवार को बजट पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा वंदे मातरम् को लेकर हुआ। सदन में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार कर दिया। इससे भाजपा पार्षद भड़क उठे। भाजपा पार्षद अपनी सीटों से उठकर सभापति के आसन के पास पहुंच गए। इसी प्रकार कांग्रेस पार्षद रुबीना ने भी वंदे मातरम् से इंकार करते हुए कहा कि दम हो तो बुलवाकर दिखाओ।
Related video
इस दौरान बीजेपी पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। सदन में कुछ देर तक जोरदार शोर-शराबा चलता रहा, जिससे कार्यवाही बाधित हो गई। स्थिति को संभालने के लिए सभापति मुन्नालाल यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा। सभापति ने फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए।
सभापति के निर्देश पर कांग्रेस पार्षद फौजिया ने कहा, उन्हें वह एक्ट दिखाया जाए, जिसमें ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य बताया गया हो। हालांकि, कुछ देर बाद वे स्वयं ही उठकर सदन से बाहर चली गईं।
सदन से बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए फौजिया शेख अलीम ने कहा कि उनका धर्म इस्लाम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता। उनके इस बयान ने पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया।
मामले पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ गाना किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत इच्छा हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए पूरी तरह संकल्पित है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गई है।
हंगामे के बीच अन्य मुद्दे भी सदन में गूंजते रहे। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने नगर निगम की संपत्तियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को कई मामलों की जानकारी तक नहीं होती और सवाल पूछने पर वे जिम्मेदारी दूसरे विभागों पर डाल देते हैं। इस पर महापौर ने जवाब देते हुए कहा कि सभी सवालों के उत्तर सात दिन के भीतर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
इसी दौरान विवाद तब और बढ़ गया जब राजू भदौरिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘गद्दार’ कह दिया। इस टिप्पणी पर भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया और फिर से सदन में हंगामा शुरू हो गया। लगातार विरोध के बाद भदौरिया ने माफी मांग ली, जिसके बाद ही कार्यवाही दोबारा शुरू हो सकी।
मंगलवार को बजट पेश होने से पहले कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी थी। रूबीना ने कहा था कि खामेनेई को अमेरिका ने धोखे से शहीद किया।
You may also like
-
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के 38 पदाधिकारियों को तीन महीने का अल्टीमेटम, नहीं सुधरे तो बाहर
-
वंदे मातरम् …कांग्रेस पार्षद बोलीं, हम किसी के बाप की नहीं सुनते, कांग्रेस भी जाए भाड़ में !
-
ईरान की सभ्यता मिटाने निकले ट्रम्प ने टेके घुटने, सीज़फायर !
-
मैं 19 की पति 40 का वैवाहिक सुख नहीं … अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी इजाजत
-
ईरान जंग का असर: भारत में पानी और दारु की बोतलें भी महंगी !
