attack on police- बिहार। बिहार में पुलिस पर अपराधियों के हमले बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों एएसआई राजीव रंजन और संतोष कुमार की हत्या से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा जिस भाषा में क्रिमिनल समझे,वैसे ही समझाइये। उनके इस बयान के लिए कहा जा रहा है कि वे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की जुबान बोलने लगे हैं।
पुलिस अधिकारियों की मौत ने बिहार के पुलिस महकमें के ढीले रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में जहाँ आरोप प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है वहीँ कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।इसी मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अपराधी जिस भाषा में समझते हैं, उसी भाषा में कार्रवाई की जाएगी। इसका सीधा निर्देश है।
विजय कुमार सिन्हा ने एएसआई संतोष कुमार की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया। सिन्हा ने कहा इस तरह की मानसिकता को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। अराजकता फैलाने वालों को सहन नहीं किया जायेगा। एनडीए सरकार जंगलराज को समाप्त करने के लिए ही आई है। हम लोगों ने सत्ता से समझौता नहीं किया और न ही सुशासन से। न ही आगे करेंगे।
You may also like
-
AI इंपैक्ट समिट 2026 में खराब प्लानिंग के चलते, Ashwini Vaishnaw ने मांगी माफी!
-
MP Assembly Budget Session 2026: आवारा कुत्तों के ‘आतंक’ पर घमासान, दूषित पानी और अनुपूरक बजट भी बने सियासी मुद्दे
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
