CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

CM Yogi का सपा पर तंज, कहा- इनकी सोच कुएं के मेंढक जैसी

Share Politics Wala News

#politicswala report

CM Yogi on vision document 2047 :: यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर हो रही चर्चा हो रही है। इसमें हिस्सा लेते हुए सीएम योगी ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने वक्तव्य में पीडीए की नई परिभाषा देते हुए उसे परिवार विकास प्राधिकरण करार दिया। सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने उसे कुँए का मेंढक बताया। योगी ने कहा कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने इस पर अपने विचार रखे हैं। CM Yogi का सपा पर तंज, कहा- इनकी सोच कुएं के मेंढक जैसी

रात भर जागकर सदस्यों ने लिया भाग

इस चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों ने रुचि ली और कई सदस्यों ने तो रात भर जग कर सदन का संचालन किया। देश में खुशहाली हो तरक्की हो और इसमें प्रदेश का हर नागरिक इसका हिस्सा हो ये हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2047 तक इन 100 वर्षों में देश ने कितनी लंबी यात्रा की इसका मूल्यांकन करने का ये सही समय है।

सपा के लोगों को कहा कूप मंडूक

इस मौके पर सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा कि वो जब अपनी विवेक से बोलते हैं तो अच्छा बोलते हैं। उन्होंने एक शेर के माध्यम से तंज कसा

बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू,

लगा के आग बहारों की बात करते हैं।

जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं,

वही नसीब के मारों की बात करते हैं।

उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कूंप मंडूक हैं। अब वो पीडीए की बात करते हैं जिसका मतलब है कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और ये लोग परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहे हैं।

जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है पीडीए का नारा

सीएम योगी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में पीडीए समाज से आने वाले लोगों को मजबूत करने का काम इस सरकार ने किया है। सपा सिर्फ नारे तक ही सीमित है। पहले के त्योहारों में चीन का सामान दुकानों में भर जाता था अब यूपी के कामगारों द्वारा बनाए गए कारीगरों का सामान बाजार में दिखता है। इससे उनके जीवन में बदलाव आया है। आप जब सैफई महोत्सव करते थे तो विदेशी बग्घी मंगाते थे। ये वह लोग हैं तो खुद को समाजवादी कहते थे।

यूपी बना उम्मीदों का केंद्र

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पहली इनवेस्ट समिट का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश अब पूरे देश की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। कल स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राज्य बनना है। हम सभी जानते हैं कि ऐसा तभी हो सकता है जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बीते 24 घंटे में सदन में हुई चर्चा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में एक योगदान है। CM Yogi का सपा पर तंज, कहा- इनकी सोच कुएं के मेंढक जैसी

योगी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी है। दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन आप सिर्फ़ अपने परिवारों तक ही सीमित रहना जानते हैं। और आप उत्तर प्रदेश के साथ भी यही करना चाहते हैं।

योगी ने कहा कि जब हम इस विज़न डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रहे थे, तो मैंने दो-तीन बातें देखीं।

हर विधानसभा क्षेत्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और विकास का गवाह बनना चाहिए।

एक विकसित उत्तर प्रदेश ही एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर सकता है।

मैंने देखा कि कुछ लोग विकास की कम और बिजली की ज़्यादा बात कर रहे थे।

सपा पर तंज सकते हुए उन्होंने कहा कि आपका (समाजवादी पार्टी) परिवार विकास प्राधिकरण भी इसका एक उदाहरण है।

ये सिर्फ़ अपने तक ही सीमित रहना जानते हैं।

देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे

योगी ने दावा किया कि हम राज्य में 22 एक्सप्रेसवे बनाने पर काम कर रहे हैं। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। भारत की पहली रैपिड मेट्रो मेरठ से दिल्ली तक जाती है। .लेकिन वे (समाजवादी पार्टी) यह सब विकास नहीं देख सकते। आज, यूपी में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। .राज्य में चार चालू हवाई अड्डे हैं, और पांचवां जेवर होगा, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *