#politicswala Report
\भोपाल/ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जुबानी जंग का स्तर पाताल तक जाने को बेताब है। सोमवार को ग्वालियर के थाटीपुर के महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी ऐसा ही कटाक्ष किया। यादव ने कहा कि कांग्रेसियों ने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बहन, बेटियों में भोग-विलास की देवी दिखती है। वे बोले कांग्रेसी कमलनाथ आईफा अवार्ड में मुंबई की अभिनेत्री को ला रहे थे। दिग्विजय सिंह बहन-बेटी के लिए गंदा शब्द उपयोग करते हैं।
मुख्यमंत्री का इशारा उन दो बयानों की तरफ था जिसमे एक में कांग्रेस नेत्री को सौ टंच माल और दूसरे में आइटम कहा था। सोमवार रात थाटीपुर के महिला सम्मेलन में सीएम ने कहा, ‘कांग्रेसियों के दिलों में महिलाओं के लिए कभी मान-सम्मान नहीं रहा।
मुख्यमंत्री के इस बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा मुख्यमंत्री ने एक दम सही कहा है। उनके (दिग्विजय और कमलनाथ) शब्द, भाषा और काम अच्छे होते तो हम कांग्रेस छोड़कर क्यों आते। 2020 के चुनाव में मेरे लिए जो भी कहा गया था, उसे सभी ने सुना था।’
शादी वाड्रा परिवार में की, सरनेम लिखती हैं गांधी
मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘बहन-बेटी का ब्याह हो जाता है तो उसका सरनेम भी बदल जाता है, लेकिन देखो प्रियंका गांधी वाड्रा को, शादी वाड्रा परिवार में की और लिखती हैं गांधी। ये असली गांधी परिवार है ही नहीं, नकली गांधी हैं ये सब।’ राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पिछले 15 साल से फुस्सी बम लेकर घूम रही है।’
सुमावली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह, करैरा के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल और ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश बघेल सहित अन्य लोगों को भी मुख्यमंत्री ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
You may also like
-
AI इंपैक्ट समिट 2026 में खराब प्लानिंग के चलते, Ashwini Vaishnaw ने मांगी माफी!
-
MP Assembly Budget Session 2026: आवारा कुत्तों के ‘आतंक’ पर घमासान, दूषित पानी और अनुपूरक बजट भी बने सियासी मुद्दे
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
