पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 की चुनावी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी राजनीतिक दलों ने आने वाले चुनाव के लिए अपनी-अपनी कमर कस ली है। वहीं चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र के नेतृत्व में भारत के चुनाव आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम आगामी चुनाव कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार से गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएगी।
बता दें कि चुनाव आयोग की एक टीम, गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान की तैयारियों पर अभी से नजर रख रही है।
क्या कहा मुख्य चुनाव अधिकारी ने : गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल सिंह ने कहा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम आज 20 दिसंबर से गोवा का तीन दिवसीय दौरा करेगी, ताकि फरवरी 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जा सके।’
आपको बता दें कि गोवा में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें तटीय राज्य की 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। ऐसे में सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार करना भी शुरू कर दिया है।
You may also like
-
विक्रमोत्सव 2026 को मिला ‘बीटा गोल्ड अवार्ड’, सीएम मोहन यादव को सौंपा जाएगा सम्मान
-
मुसाफिर दो, सफर एक, रास्ता एक, मंजिल एक…जब ट्रेन में हुई जीतू पटवारी और खण्डेलवाल की मुलाकात!
-
स्लीमनाबाद टनल: क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बदल देगा विंध्य और महाकौशल की तकदीर?
-
नरवर किले से इतिहास की चोरी: क्या सरकारी लापरवाही ने तोप तस्करों के लिए रास्ता खोल दिया?
-
दिल्ली में प्रदेश की गूंज, मुख्यमंत्री पर निवेशकों ने जताया भरोसा
