Bihar BJP Congress Clash

Bihar BJP Congress Clash

PM मोदी को गाली देने पर बवाल: पटना में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, पथराव के साथ जमकर लाठी-डंडे भी चले

Share Politics Wala News

 

Bihar BJP Congress Clash: बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस गिरफ्तारी के बाद पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जहां दोनों दलों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।

दरभंगा से आरोपी गिरफ्तार

गुरुवार को दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर राहुल गांधी की सभा में मंच से प्रधानमंत्री को गाली दी गई थी।

आरोपी की पहचान रिजवी उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। पेशे से वह पिकअप ड्राइवर है।

दरभंगा पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर सिमरी थाने में पूछताछ के लिए रखा है। इस मामले में सिमरी थाना में केस दर्ज किया गया है।

पटना में कांग्रेस दफ्तर पर बवाल

गिरफ्तारी के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

नारेबाजी के दौरान माहौल बिगड़ गया और दोनों दलों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

कांग्रेस दफ्तर के गेट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लात-डंडों से हमला किया।

दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ।

मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात काबू करने की कोशिश की और हमलावरों को खदेड़ा।

बीजेपी ने इस घटना को लेकर गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज करने की मांग की।

पार्टी प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दी, हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत- कांग्रेस 

कांग्रेस नेताओं ने इस हमले को लेकर पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता कार्यालय में घुस आए और पत्थरबाजी की।

उन्होंने कहा यह सब पुलिस-प्रशासन की मदद से हुआ। पहले से पता था कि प्रदर्शन होगा, फिर सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?

कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. आशुतोष ने कहास इसका करारा जवाब दिया जाएगा। नीतीश कुमार सरकार की संलिप्तता साफ है और यह पूरी तरह गलत है।

कांग्रेस हिंसा के लिए जिम्मेदार- बीजेपी 

वहीं, बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को ही हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया।

मंत्री नितिन नबीन ने कहा, कांग्रेस नेताओं ने मां का अपमान किया है।

बिहार का हर बेटा और हर भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा।

हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस दफ्तर के अंदर से ईंट-पत्थर फेंके गए।

मंत्री संजय सरावगी ने कहा, यह कांग्रेस की गुंडागर्दी है। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

हम शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे लेकिन कांग्रेस 2005 वाला गुंडागर्दी वाला बिहार वापस लाना चाहती है।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में नया तनाव खड़ा कर दिया है।

बीजेपी जहां पीएम मोदी के अपमान को मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर हमलावर है।

वहीं कांग्रेस सरकार और प्रशासन पर हमले की साजिश का आरोप लगा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *