#politicswala report
Bokaro Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। लुगू पहाड़ी इलाके में बड़े ऑपरेशन के तहत कुल 8 नक्सलियों को ढेर किया गया, जिसमें से प्रयाग उर्फ़ विवेक नामक नक्सली पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था .
Jharkhand big Naxal Operation: पूरे भारत में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से लगे झारखंड के लुगू पहाड़ी क्षेत्र (Lugu Hill Area) में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ़ विवेक भी शामिल है। डीजीपी झारखंड (Jharkhand DGP) के अनुसार मारे गए नक्सलियों के पास से एक एसएलआर, दो इंसास राइफलें और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं।
रुक-रुककर जारी है गोलीबारी
बोकारो के लुगू पहाड़ी इलाके में सोमवार की सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस दौरान क्षेत्र का फायदा उठाते हुए नक्सल छिप रहे थे। लेकिन, ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों ने कुल 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस दौरान किसी भी जवान के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
बोकारो के ललपनिया में सोमवार 21 अप्रैल तड़के नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से एक पर 25 लाख रुपए और दूसरे पर 10 लाख रुपए का इनाम सरकार ने घोषित कर रखा था।
एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों के जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी विवेक समेत 8 नक्सलियों को मार गिराया है। डीआईजी कोयलांचल सुरेंद्र कुमार झा ने 8 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। ललपनिया के लुगु बुरु पहाड़ की तलहटी में सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में विवेक के अलावा कई अन्य इनामी नक्सली भी मारे गये हैं। उन पर करीब 50 लाख रुपये का इनाम था। इस तरह करीब डेढ़ करोड़ के नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।
नक्सलियों का झुमरा चैप्टर खत्म
विवेक, अरविंद और साहेब राम मांझी समेत कुल आठ नक्सलियों के मारे जाने के साथ ही नक्सलियों का झुमरा चैप्टर लगभग खत्म हो गया है। विवेक के दस्ते का झारखंड के गिरिडीह और बोकारो जिले में काफी प्रभाव था।
अरविंद यादव पर 25 और साहेब राम पर 10 लाख का इनाम
मुठभेड़ में जिन नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने अपनी गोली का निशाना बनाया है, उसमें एक करोड़ रुपए के इनामी विवेक के अलावा साहेब राम मांझी और अरविंद यादव शामिल हैं। अरविंद यादव पर पुलिस ने 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं साहेब राम पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था।
जवाबी कार्रवाई पड़ी भारी
सुरक्षा बल की जवाबी कार्रवाई से नक्सलियों में भगदड़ मच गई, जब तक नक्सली संभल पाते तब तक एक दर्जन से अधिक नक्सलियों को गोली लग चुकी थी।
नक्सली जंगलों की ओर भागने लगे और कुछ घायलों को भी अपने साथ ले गए। जंगल में रुक-रुक कर फायरिंग भी हुई। पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में अब तक आठ नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। जिनमें तीन इनामी हैं। इसके अलावा 4 इंसाफ, एक एसएलआर और एक रिवाल्वर हथियार भी मिले हैं।
जवानों ने नक्सलियों को घेरा
मुठभेड़ सोमवार अल सुबह साढ़े चार बजे से ललपनिया से सटे चोरगांवां के सोसो टोला के निकट लुगू पहाड़ की तलहटी में शुरू हुई। पुलिस और नक्सलियों के बीच दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सैकड़ों राउंड की फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय लोगों को इसका अंदाज़ा नहीं था। सुबह महुआ और मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए जंगल गये लोग उल्टे पैर अपने घर लौट आये। तत्काल सुरक्षा बलों को बुलाकर इलाके को घेर लिया गया। पूरे इलाके में वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
You may also like
-
AI इंपैक्ट समिट 2026 में खराब प्लानिंग के चलते, Ashwini Vaishnaw ने मांगी माफी!
-
MP Assembly Budget Session 2026: आवारा कुत्तों के ‘आतंक’ पर घमासान, दूषित पानी और अनुपूरक बजट भी बने सियासी मुद्दे
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
