#politicswala report
प्रयागराज। साल 2025 का सबसे बड़ा उत्सव महाकुंभ का आज 43वां दिन है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने संगम स्नान किया। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया।
मेला खत्म होने में 2 दिन और बचे हैं। 144 वर्षों में केवल एक बार आयोजित होने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में देश और दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग पावन डुबकी लगाने पहुंचे। इसमे बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी शरीक हुए। भारी भीड़ के बीच आम लोगों की तरह ही अक्षय कुमार इसमें शामिल हुए और स्नान किया।
अभिनेता ने सादे और सरल अंदाज में नजर आए। बिना किसी शोबाजी के उन्होंने संगम में स्नान किया। सफेद कुर्ता पायजामा पहना उन्हें संगम में स्नान करते देखा गया। भारी भीड़ के बीच से होते हुए वो घाट पर पहुंचे और लोगों के साथ ही उन्होंने आम लोगों की तरह ही स्नान किया। अक्षय ने हाथ जोड़कर पूजा की। सिर से पांव तक भीगे हुए एक्टर संगम से बाहर आए। इस दौरान वो अपने चाहने वालों से हाथ मिलाते दिखे। उनकी सरलता देखकर फैंस हैरान हो गए और अब उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
संगम में स्नान करने के बाद अक्षय प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा 2019 तक लोग यहाँ गठरी लेकर आते थे इस बार सेलिब्रिटी आ रहे हैं। उन्होंने कहा बड़ा मजा आया। बहुत बढ़िया इंतज़ाम है। मैं सारे पुलिस वाले, वर्कर्स का धन्यवाद् देता हूँ जिन्होंने इस आयोजन को इतना बढ़िया बनाया।
अक्षय से पहले अनुपम खेर, जूही चावला, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं।
You may also like
-
एपस्टीन का हरम और ‘मसाज’ के पीछे छिपे मायने !
-
संघ सबका पर सरसंघचालक सिर्फ ब्राह्मण !
-
विधानसभा चुनावों में अकेले के दम पर मैदान में उतरेगी BSP मायावती का बड़ा दांव, बंगला आवंटन विवाद पर कही बड़ी बात
-
एमपी बजट 2026: ई-बस, स्वास्थ्य और किसानों पर बड़ा फोकस, विकास की नई दिशा है 2026 का यह बजट
-
इंडिया AI समिट 2026: चीनी रोबोट को अपना बताने पर, गलगोटियास यूनिवर्सिटी को AI समिट से हटाया से गया
