#politicswala report
Bihar political drama-लालू यादव ने अपने बेटे की पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया है। RJD प्रमुख की इस कार्रवाई को उनकी बहू ऐश्वर्या एक पारिवारिक ड्रामा बता रही हैं। उनका कहना है कि तेजप्रताप के अफेयर के बारे में वो कुछ नहीं जानती हैं। ऐश्वर्या का बयान-चुनाव के लिए ये लालू परिवार का ड्रामा, मैं तेज प्रताप के अफेयर के बारे में नहीं जानती
ऐश्वर्या राय ने बताया कि
‘मुझे उनके अफेयर के बारे में कुछ पता नहीं था। चुनाव पास है, इसलिए पूरा परिवार ड्रामा कर रहा है। कल ही राबड़ी देवी तेजप्रताप के घर गई होंगी। उन्हें समझाया होगा। सब ड्रामा है।’
‘राबड़ी देवी ने उनके आंसू पोंछकर कहा होगा- बेटा चुप रहो, हम सब ठीक कर देंगे। उन लोगों ने तेजप्रताप को पार्टी से नहीं निकाला है।
सोशल मीडिया पर निकाल देने से कुछ नहीं होता।’
‘मेरे साथ उन्होंने ऐसा खिलवाड़ क्या किया इसका जवाब लालू परिवार से पूछना चाहिए।
अनुष्का और सिन्हा नाम की लड़की पर उन्होंने कहा- ‘मुझे इन लड़कियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’
‘तेजस्वी बताएं मेरा क्या होगा। मैं भी तो उनकी भाभी हूं। अभी हमारा तलाक भी नहीं हुआ है।’ ऐश्वर्या का बयान-चुनाव के लिए ये लालू परिवार का ड्रामा, मैं तेज प्रताप के अफेयर के बारे में नहीं जानती
ऐश्वर्या की मां ने कहा था- हमें पहले से पता था
तेजप्रताप यादव की शादी मई 2018 में पूर्व CM दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। फोटो वायरल होने के बाद भास्कर ने ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय को फोन किया, जो उनकी पत्नी (ऐश्वर्या की मां) पूनम राय ने रिसीव किया। उन्होंने कहा- हमको ये सब पहले से पता था। सब लोगों को पता है, इसमें छुपा क्या है। आगे नो कमेंट।
वायरल हो रहे तेजप्रताप के फोटो-वीडियो
दरअसल, तेजप्रताप यादव के एक महिला के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें वह एक लड़की के साथ दिख रहे हैं। यूजर्स तेजप्रताप की दूसरी शादी का दावा कर रहे हैं। रविवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है। लालू ने इसकी जानकारी फेसबुक पर पोस्ट करके दी।
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को दोपहर करीब 3 बजकर 9 मिनट पर तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी।
You may also like
-
चलती ट्रेन में बना डाला ‘हनीमून सुइट’
-
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच नरम पड़े चन्नी!
-
एमपी में बड़ा ‘गेहूं घोटाला’: 13 जिलों से 7,168 टन सरकारी गेहूं गायब
-
क्या बीजेपी में नरोत्तम मिश्रा का टिकट संकट में? दो नए नामों की चर्चा तेज
-
असहमति की शब्दावली ..कार्यकर्ता “अर्बन नक्सल” है, प्रदर्शनकारी “आंदोलनजीवी” है, पत्रकार “प्रेस्टीट्यूट” है और जनाज़े में शामिल लड़का “पत्थरबाज़”
