अहमदाबाद। प्रसिद्द कथावाचक मोरारी बापू पर गुरुवार को गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में हमला हुआ। वे यहां मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने आये थे। वे मंदिर परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। उसी वक्त भाजपा के पूर्व विधायक पबुभा माणेक अचानक पहुंचे और बापू को तमाचा मारने को हाथ बढ़ाया। तत्काल दाहिनी ओर बैठीं जामनगर की भाजपा सांसद पूनम माडम तुरंत बीच में आ गईं और मोरारी बापू को बचा लिया।
पूर्व विधायक माणेक का कहना था कि मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस वजह से अहीर समाज में गुस्सा है।
वे नारे लगाते हुए कमरे में पहुंचे थे। सांसद पूनम माडम ने पहले बीच-बचाव किया। इसके बाद वे बापू को कमरे से बाहर ले गईं।मौके पर मौजूद द्वारका के स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक की इस हरकत का विरोध किया और उन्हें समझाया।
बापू की टिप्पणी
मोरारी बापू ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित आदि शक्तिपीठ में रामकथा के दौरान एक टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने कहा था कि श्रीकृष्ण के भाई बलराम मदिरापान करते थे। अहीर समाज का कहना है कि बापू की टिप्पणी से भगवान श्रीकृष्ण और उनके भाई बलराम का अपमान हुआ।
You may also like
-
DND-फरीदाबाद-सोहना एक्सप्रेसवे का आखिरी हिस्सा तैयार, दिल्ली से पलवल का सफर 45 मिनट में!
-
जम्मू-कटरा रूट पर कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, Vande Bharat समेत नई समय-सारिणी जारी
-
फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापनों से सावधान! MHA ने जारी की एडवाइजरी
-
संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया’ लिखने पर विवाद
-
Bank Holiday: 21 अक्टूबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक? RBI ने घोषित की छुट्टी, जानें वजह
