23 मई तक चलेगी 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा
#politicswala report
भाजपा आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार को लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के भुवनेश्वर में CM मोहन चरण माझी और ठाणे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। दिल्ली में तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नेतृत्व किया। गोवा, अहमदाबाद के साथ बड़े स्टार पर रांची में भी तिरंगा यात्रा निकली गयी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
23 मई तक चलने वाली 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को की गई।
दिल्ली में तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई मंत्री और सांसद शामिल हुए। इस यात्रा में हर तबके के लोग, चाहे वह वकील हों, छात्र हों, डॉक्टर हों या आम आदमी, सभी ने भाग लिया। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर बारिश के बीच भी सेना के साहस और बलिदान को सराहा। कर्तव्य पथ से लेकर वॉर मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें कई प्रमुख नेता और आम नागरिक शामिल हुए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
कर्तव्य पथ पर उमड़ा जनसैलाब
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा का नजारा अद्भुत था। सभी के हाथों में तिरंगा था और कुछ लोग ऐसे पोस्टर भी लिए हुए थे, जिन पर लिखा था ऑपरेशन सिन्दूर विश्व को बस एक संदेश पाकिस्तान आतंकी देश। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि भारतीय सेना ने देश का मान बढ़ाया है और उनकी बहादुरी को नमन किया।
कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही- CM योगी
इस दौरान CM योगी ने कहा,‘हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही।’
इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पंचकुला में हरियाणा के CM नवाब सिंह सैनी और गुजरात के अहमदाबाद में
CM भूपेंद्र पटेल, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया।
100 फीट लंबा तिरंगा लेकर बिरसा समाधि स्थल पर पहुंचे
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी द्वारा राजधानी रांची में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाल भारतीय सेना का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। राजधानी रांची में बुधवार को प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा राजधानी के शहीद चौक से लेकर कोकर बिरसा समाधि स्थल तक निकाली गई।
यात्रा के दौरान करीब 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर बीजेपी कार्यकर्ता कोकर बिरसा समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी समाधि स्थल पर माथा टेककर उन्हें नमन किया। भाजपा समर्थित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जिला और मंडल स्तर पर अगले तीन दिनों तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।
आतंकवादियों के दुस्साहस को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के प्रति आभार जताने के लिए आज से देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए।
तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय सेना द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पाकिस्तान के नापाक करतूत पर मुंहतोड़ जवाब हमारे सेना के जवानों ने दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों में डर का माहौल उत्पन्न हो चुका है।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इनके राजकुमार को ना तो ऑपरेशन सिंदूर पर विश्वास है,
ना ही एयर स्ट्राइक पर विश्वास है। उनकी मति मारी गई है।
रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इसे भी राजनीतिक चश्मे से देखती है। लेकिन हम इसे नेशन फस्ट के चश्मे से देखते हैं। हम सैनिकों को सैल्यूट करने आए हैं। जिन्होंने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को मारा है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीतिक झंडा नहीं, बल्कि देश की शान तिरंगा है।
इस तिरंगा यात्रा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनता के सवालों को दबाने के लिए तिरंगा यात्रा: प्रदेश कांग्रेस
इधर बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर प्रदेश कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि आखिर भाजपा कितना झूठ बोलेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि जब हमारे जवान जीत की ओर बढ़ रहे थे तो, किसके कहने पर और क्यों सीजफायर किया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश की सेना का मनोबल तोड़ने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब जनता जवाब मांगने लगी है तो, संसद का विशेष सत्र बुलाने के बजाय राष्ट्रवाद को उभार कर तिरंगा और सिंदूर पर राजनीति करने में लगे हैं।
You may also like
-
देश में 11 साल से अघोषित आपातकाल, लोकतंत्र पर खतरनाक हमला- कांग्रेस
-
इमरजेंसी के 50 साल: PM मोदी बोले- ये संविधान हत्या दिवस, कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता आज भी ज़िंदा
-
50 Years of Emergency: 50 साल पहले आज के दिन ही देश ने झेला था आपातकाल
-
हायर एजुकेशन इम्पैक्ट ग्लोबल रैंकिंग में KIIT DU भारत में 5वें स्थान पर
-
लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की साजिश ही आपातकाल है… इमरजेंसी के 50 साल पर बोले अमित शाह