नई दिल्ली। दिल्ली में हिंसा के आरोपियों की गिरफ़्तारी शुरू हो गई। है सोमवार को सरेआम गोली चलाने, पुलिसकर्मी को धक्का देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस युवा का नाम शाहरुख़ है। पिस्टल लहराते हुए इसका ही वीडियो वायरल हुआ है। नागरिकता क़ानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई हिंसा के कारण दिल्ली का माहौल बेहद तनावपूर्ण है।
सोमवार को मौजपुर-जाफ़राबाद इलाक़े में हिंसक प्रदर्शन हुए। इसमें अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 150 लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में देखा गया है कि एक युवक ने हाथ में रिवॉल्वर ली हुई है और वह एक पुलिसकर्मी को धमका रहा है। इस शख़्स की पहचान शाहरूख के रूप में हुई है और वह स्थानीय निवासी है। पुलिस ने शाहरूख को गिरफ़्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो में यह साफ़ नहीं है कि शाहरूख ने पुलिसकर्मी पर गोली चलाई है या नहीं। बताया जा रहा है कि इस शख़्स ने 8 राउंड फ़ायरिंग की है।
जाफ़राबाद में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के विरोध में रविवार को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों लोग मौजपुर इलाक़े में जमा हो गये थे और इसके बाद क़ानून के विरोध में और समर्थन में उतरे लोगों के बीच पत्थरबाज़ी हुई थी।
You may also like
-
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
-
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
-
दिल्ली में यमुना को मिलेगा नया लुक, पल्ला से कालिंदी कुंज तक बनेगा रिवरफ्रंट
-
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
-
अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं
