– बिहार विधानसभा सदन में कार्यवाही कम आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा
-नीतिश कुमार ने कहा- राबड़ी देवी के शासनकाल में कुछ भी काम नहीं हुआ
बोले- आपका क्या है पति के सस्पेंशन से आप मुख्यमंत्री बनीं
–नीतिश कुमार ने कहा-सदन में मोबाइल बैन हो
-राबड़ी ने कहा- नीतिश कुमार बिहार की बेटियों की इज्जत बचाएं
-राबड़ी ने कहा- लेनदेन करते हैं अशोक चौधरी
#politicswala report
Bihar Politics : बिहार। बिहार की राजनीति एक मजेदार अंदाज लेती दिखाई दे रही है। विधानसभा सदन में कार्यवाही कम आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। कभी राबड़ी देवी अशोक चौधरी पर आरोप लगाती हैं तो कभी नीतिश और राबड़ी आमने सामने होते हैं। आज फिर विधान परिषद् की कार्यवाही के दौरान अपराध और फिरौती मुद्दे पर राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गयी। इस दौरान हंगामा इतना ज्यादा हो गया कि सभापति ने विपक्षी सदस्यों को बहार जाने को कह दिया।
विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोधी दल की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य में चोरी, डकैती, हत्या और लूट की घटनाएं हर दिन हो रही हैं। राज्य के हर जिले में अपराधी तांडव मचा रहे हैं, लेकिन सरकार के पास लॉ एंड ऑर्डर को संभालने की शक्ति नहीं है।
देन-देन करते हैं अशोक चौधरी
राबड़ी देवी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी देन-देन करते हैं। उन्होंने पहले कांग्रेस को लूटा और अब जेडीयू में लूट रहे हैं। राबड़ी के इस बयान के बाद हंगामा और बढ़ गया। अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा -आप लोगों ने अपराध को कभी रोका।सब जानते हैं आपके समय में क्या था बिहार।
इज्जत बचाएं बिहार की बेटियों की
सदन के बाहर राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्यों ने क्राइम कण्ट्रोल को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे सभी हाथ में पोस्टर लिए थे। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में गरीब लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन इस सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है और जमीन पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। भाजपा द्वारा नीतिश कुमार को शेर बताने पर राबड़ी ने कहा कि अगर नीतिश कुमार शेर हैं, तो बिहार की बेटियों की इज्जत बचाकर दिखाएं।
नीतिश -राबड़ी फिर आमने- सामने
अपराध के मुद्दे पर विपक्ष जब सरकार की खिंचाई कर रहा था तो मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने राबड़ी देवी से कहा- आपका क्या है पति का सस्पेंशन हुआ तो आपको मुख्यमंत्री बना दिया। घर का मामला था तो आपको बना दिया। उन्होंने कहा आप लोगों ने आज तक कोई काम नहीं किया है। सिर्फ पब्लिसिटी के चक्कर में रहते हैं। हम साथ गए थे लेकिन देखा कि गड़बड़ कर रहे हैं। तब साथ छोड़ दिया।
जो मोबाइल लाये उसे बाहर कर दो
विधानसभा में जहानाबाद से आरजेडी विधायक सुदय यादव मोबाइल देखकर सवाल पूछ रहे थे। तभी मुख्यमंत्री सदन में खड़े हुए और कहा सदन के अंदर मोबाइल बैन होना चाहिए। उन्होंने कहा सदन में कोई मोबाइल लेकर नहीं आये। उन्होंने स्पीकर को कहाः जो मोबाइल लेकर आते हैं उन्हें बाहर कीजिये।
You may also like
-
Terrorist Attack in Kulgam: नाम पूछकर दो मजदूरों की हत्या, घाटी में दहशत
-
एक बार फिर आस्था शर्मशार…सीधी के कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय पर दुष्कर्म का आरोप!
-
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह
-
एंटी पेपर लीक कानून लागू, महामहीम की लगी मुहर…
-
जूते पहनकर ‘रथ’ पर चढ़ा मुस्लिम युवक, जमानत की शर्त के रूप में मंदिर की सफाई का आदेश
