#politicswala Report
इंदौर। आयकर टीम ने मंगलवार को इंदौर और खरगोन के भीकनगांव में छापा मारा है। अफसर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छानबीन कर रहे हैं।इंदौर में बालाजी विहार, महू नाका स्थित मीडिया हाउस मालिक और रियल एस्टेट कारोबारी हृदयेश दीक्षित के यहां अफसर पहुंचे । वहीं नवलखा में भी टीम ने छापा मारा है। खरगोन के भीकनगांव में कॉटन कारोबारी की फर्म अनंत एग्रो में टीम छानबीन कर रही है।
इंदौर में आयकर अफसरों ने सबसे पहले उद्योगपति हृदयेश दीक्षित परिवार के मोबाइल लिए। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दीक्षित की मैरिज एनिवर्सरी थी। रात 2 बजे तक वे पार्टी में थे। इसके बाद घर लौटे और कुछ समय बाद इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई।
सूत्रों ने बताया कि दो दिन बाद उनके पड़ोसी के घर शादी है, जिसकी तैयारियां दीक्षित के यहां ही चल रही हैं। दीक्षित रियल एस्टेट से भी जुड़े हैं। उनके परिवार की ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि. नामक बड़ी कंपनी है। इसे लेकर भी छानबीन चल रही है। टीम ने बीते सालों में उनके ठिकानों पर चौथी बार छापा मारा है। इस सिलसिले में भोपाल में टीमनजर रखे हुए है।
भीकनगांव में सुबह 4.30 बजे पहुंची टीम
खरगोन के भीकनगांव में मंगलवार सुबह 4:30 बजे झिरन्या रोड स्थित अनंत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक राम स्वरूप अग्रवाल के यहां आईटी टीम पहुंची। अनंत एग्रो एजेंसी का भीकनगांव के अलावा खंडवा और इंदौर में भी फर्म के नाम से कारोबार है। उनका ऑर्गेनिक कॉटन के अलावा जमीनों की खरीदी बिक्री का कारोबार है। संस्थान के मुनीम को बुलाकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। करीब 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।
You may also like
-
डर इतना हावी है की सरकार ने एक साल में 1 लाख से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर डाले !
-
ट्रंप-मोदी बातचीत में ‘मस्क एंगल’: कूटनीति में कॉरपोरेट की एंट्री पर सवाल!
-
29 मार्च की शाम को आप भोपाल के इस अनूठे आयोजन में जरूर आइये
-
धुरंधर 2 ने दिखाया नोटबंदी का ऐसा नैरेटिव… बीजेपी भी इससे वाकिफ नहीं रही होगी….!
-
लॉकडाउन अफवाह: बयान से बढ़ा डर, सरकार ने किया खंडन!
