#politicswala Report
भोपाल। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने ही बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। सांसद का आरोप है कि भूमाफिया ने उनके प्लाट पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके लिए उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर #Sadhvi Pragya Singh Thakur भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने के आरोप लगाए है। साध्वी का आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रस्ट की भूमि पर चल रहे कार्य को रोककर जेसीबी के ड्राइवर के साथ मारपीट की। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव से भूमाफियाओं पर लगाम कसने की गुहार लगाई है.
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि राष्ट्रकार्य के लिए ली गई भूमि को ना एक इंच भी दूंगी ना ही किसी की एक इंच लूंगी. उन्होंने एफआईआर दर्ज करने और कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर आरोप लगाते हुए लिखा, भोपाल में भूमाफियाओं का वर्चस्व है।
आज मंदिर के लिए खरीदी गई भूमि पर जेसीबी से भूमि समितलीकरण का कार्य कई दिनों से चल रहा था, अभी 2 घंटे पूर्व भूमाफियाओं के लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है और ट्रस्ट की भमि पर चल रहे कार्य को रोककर जेसीबी के ड्राइवर को पीटा और जेसीबी को तोड़ाफोड़ कर बहुत हानि पहुंचाई.”
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नयापुरा के पास एक प्लॉट है. ये प्लॉट उन्होंने आश्रम बनाने के लिए खरीदा है. इसके पास ही में में शमशान घाट स्थित है. रहवासियों का आरोप है कि साध्वी शमशान घाट की दीवार तुड़वा रही थीं. इसी दौरान मौके पर हंगामा हो गया. जबकि साध्वी ने भूमाफियाओं पर अपनी जमीन पर कब्जा करने और जेसीबी ड्राइवर के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं.
You may also like
-
अग्निवीरों को बड़ी राहत! 18 हजार जवानों का सेवाकाल 2 साल बढ़ा, स्थायी नौकरी का रास्ता खुला
-
TATA कार मालिक सावधान! iRA ऐप में मिली सुरक्षा खामी, हैकिंग का खतरा
-
नेपाल-भूटान जाने वाले भारतीयों के लिए बदले आव्रजन नियम, अब यात्रा के दौरान पहचान पत्र रखना होगा जरूरी
-
राहुल गांधी की रैली से नदारद रहने पर बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड
-
6 राज्यों में शुरू होगा SSR अभियान, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
