नाथ के कई करीबी सहयोगी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं। इससे भी नाथ के रुतबे
पर असर पड़ा है। वैसे भी जीतू पटवारी को अध्यक्ष रहते कमलनाथ ने हमेशा हाशिये पर रखा।
Politicswala Special Report
भोपाल। मध्यप्रेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र पर बुधवार को बात के। भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के सात नेता शामिल हुए। सातों ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी पार्टी के घोषणापत्र पर बात की।केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। पार्टी के सात सितारा नेताओं में कमलनाथ शामिल नहीं थे। हमेशा की तरह जीतू पटवारी ने कहा नाथ का पहले से कार्यक्रम तय था।
कमलनाथ के मौजूद न रहने से कई सवाल उठ रहे हैं। नाथ के बीजेपी जाने की अटकलों के बाद से ही एक तरह से कांग्रेस में उपेक्षित से हो गए हैं। दूसरा उनका पूरा ध्यान सिर्फ छिंदवाड़ा तक सीमित रह गया है। नाथ के कई करीबी सहयोगी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं। इससे भी नाथ के रुतबेपर असर पड़ा है। वैसे भी जीतू पटवारी को अध्यक्ष रहते कमलनाथ ने हमेशा हाशिये पर रखा।
सात नेताओं में प्रदेश अध्यख जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, अरुण यादव ,विवेक तन्खा, जेपी धनोपिया, दिग्विजय सिंह रहे।
Related video …
शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की। सबसे आखिरी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले। सातों नेताओं ने घोषणापत्र के मुद्दों पर अलग-अलग बात की। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, कश्मीर के लोगों की बात करते हो तो वहां चुनाव तो कराओ। कमलनाथ के मौजूद न रहने पर पटवारी ने कहा उनके कार्यक्रम पहले से फिक्स थे हमारी बात हो गई थी।
जीतू पटवारी ने कहा, राहुल गांधी ने पदयात्रा कर देश के दर्द को समझा और जीकर देखा। पहली बार चा हजार और दूसरी बार में 6700 किमी की यात्रा की। इस यात्रा में गांधी ने जनता के जो दर्द को देखा उसे कांग्रेस पार्टी ने अपने न्याय पत्र में शामिल किया। पार्टी ने जनता को देने के लिए न्याय पत्र बनाया है। ये पांच न्याय हैं- युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी। हमने 25 गारंटियां भी दी हैं।
पटवारी ने कहा, सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। हम पक्की नौकरी देंगे। ग्रेजुएट हुए बच्चे को एक लाख रुपया देंगे। युवा रोशनी योजना में 5000 करोड़ का नियम बनाकर फंड वितरण किया जाएगा। इसमे नए स्टार्टअप शुरु करने पर ये फंड दिया जाएगा। मप्र में पेपरलीक में रिकॉर्ड बना। शिवराज जी पर 18 साल के मुख्यमंत्री रहते हुए पेपरलीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई। हम पेपरलीक न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
महिलाओं को सालाना मिलेंगे 1 लाख रुपए
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने महिला न्याय के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा हर गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख रुपए देंगे। मिड डे मील में काम करने वाली महिलाओं का मानदेय दोगुना किया जाएगा। हर पंचायत में अधिकार सहेली नियुक्त की जाएगी जो महिलाओं को अधिकारों और कानून की जानकारी देंगी।
You may also like
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
-
बांग्लादेश में सत्ता की वापसी: BNP को प्रचंड जनादेश, पीएम मोदी ने दी बधाई
-
एपस्टीन की आर्ट की पसंद भी यौन गंदगी वाली!
