#politicswala Report
भोपाल। मध्य्रपदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती चर्चा में बनी रहती हैं। ये उनकी पसंद है। अब इस साध्वी चर्चा में एक नाम और जुड़ गया। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर। उमा ने कहा कि मैं मोदी से उम्र में छोटी हूँ, पर वरिष्ठ हूँ। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने खुद पार्टी को मना कर दिया था।
उमा भारती ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को मेरा पत्र सार्वजनिक करना चाहिए। नहीं तो मैं खुद सार्वजनिक करुँगी। एक तरह से उंन्होने नड्डा कोसीधे चुनौती दी है। वे चाहती हैं कि नड्डा सबको बताएं कि उमा का टिकट कटा नहीं है, वे खुद नहीं लड़ना चाहती हैं।
उमा ने साध्वी प्रज्ञा के टिकट कटने पर भी मायूसी जताई। भोपाल से मौजूदा बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटने के मुद्दे पर उमा भारती ने कहा कि उन्होंने हम लोगों के लिये बहुत बड़ी कुरबानी दी है। प्रज्ञा ठाकुर से कहेंगी कि वह हम सबको क्षमा करें.
उमा भारती ने कहा कि मोदी के अलावा कोई नाम ही नहीं है ,किसी की विश्वसनीयता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टिकट के लिये मना करने के बाद भी अगर पार्टी कहेगी तो वह चुनाव-प्रचार के लिए जाएंगी।
उमा भारती ने कहा, ‘जहां तक बात प्रज्ञा दीदी की है उन्होंने हम लोगों के लिये बहुत बड़ी कुर्बानी दी है. जेल में बहुत यातनाएं सही हैं। आज अगर हम लोगों में से बहुत सारे लोग जेल में नहीं है तो उसका कारण प्रज्ञा हैं।
उनको बहुत टॉर्चर किया गया था कि वो दो चार नाम ले लें, जिसमें से एक नाम मेरा भी था। अन्य संगठनों के वरिष्ठ महापुरूषों के नाम थे। इनके नाम ले दो ये सब भगवा आंतकवाद की रचना कर रहे हैं. इसके दिग्विजय सिंह सबसे बड़े वकील थे भारत में देश के अंदर भगवा आतंकवाद पैदा हो रहा है। दीदी का टिकट कटा है, मैं सुन रही थी. मैं तो उनसे यही कहूंगी कि वो हम सबको क्षमा करें.
उमा भारती ने आगे कहा, ‘मैं कभी भी उन्हें कुछ नहीं कहती. मैं प्रज्ञा दीदी का बहुत आदर करती हूं. वो मुझसे उम्र में छोटी हैं लेकिन मैं उनके चरण स्पर्श करती हूं. मैं उनकी किसी भी गतिविधि पर कुछ नहीं बोलती हूं. मैंने तय किया है कि इस महिला का मैं जीवनभर सम्मान करूंगी।
You may also like
-
इंदौर में 23-24 अक्टूबर को सेमीकंडक्टर समिट, 50 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल
-
दिल्ली में 1 नवंबर से बदलेंगे बाहर की गाड़ियों के नियम, चूक हुई तो हो सकती है परेशानी
-
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन के साथ बनेगी ग्रीनफील्ड रोड
-
फ्रांस से भारत तक दंगे-प्रदर्शन के पीछे 101 संगठनों का नेटवर्क? 13 देशों से जुड़े होने का दावा
-
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
