भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेबसाइट फिल्मफेयर के मुताबिक दोनों ने आज इटली के मिलान शहर में शादी की है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी. अनुष्का शर्मा ने भी उसी वक्त अपने टि्वटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। विराट का ये ट्वीट भी उनकी क्रिकेट की पारियों की तरह सुपरहिट साबित हुआ. कुछ मिनट में ही इसे लाखों लाइक और कमेंट मिले। शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। क्रिकेट की दुनिया से सचिन तेंडुलकर और फिल्मी दुनिया से शाहरुख खान के इसमें शामिल होने की खबर है। विराट कोहली अनुष्का ने खुद ट्वीट करके इसकी सूचना अपने चाहने वालों को दी. ट्वीट को पांच मिनट में ही लाखों हिट मिल गए. ख़ास बात ये है कि अनुष्का और विराट दोनों ने एक जैसा ही ट्वीट किया।
You may also like
-
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रेश में निधन: कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट
-
जम्मू के डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल, गाड़ी में 21 जवान थे मौजूद!
-
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निजी स्टील प्लांट में हुआ भीषण ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत!
-
ग्रेटर नोएडा: सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं… ग्रेटर नोएडा में युवा इंजीनियर की मौत पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
-
नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष: मोदी ने पहनाई माला बोले—मैं कार्यकर्ता हूं, अब नेतृत्व उनके हाथ में है!
