भोपाल.
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीवों की तस्करी करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों के छह लोगों को पकड़ा है।
इनके पास से किंग कोबरा का जहर और चीता, बाघ, तेंदुए की खाल और शिकार में उपयोग होने वाले हथियार जब्त किए गए। 25 नवंबर को अधिकारियों ने पनवेल इलाके में एक संदिग्ध को रोका और उसके पास से एक बैग बरामद किया, जिसमें एक बाघ और एक तेंदुए की खाल मिली। पूछताछ के बाद 26 नवंबर को नवी मुंबई के एक रिहायशी परिसर में तलाशी ली गई, जहां दो महिलाओं के पास एक संदिग्ध चीते की खाल बरामद की।
अजय दुबे की जांच की मांग
वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने डीआरआई व महाराष्ट्र सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू फॉरेंसिक से इस पूरे मामले को स्पष्ट करने के साथ ही पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से उच्च-स्तरीय जांच कर प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा व्यवस्था सार्वजनिक करने की मांग की है।
You may also like
-
वन की बात – बाघिन दीदी के साथ: अकोला वन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का अकोला बफर क्षेत्र में वन दर्शन एवं संवाद भ्रमण
-
बिलासपुर में जागरूकता अभियान के बीच बाल विवाह का मामला सामने आने से मचा हड़कंप
-
भोपाल के बड़वई में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कई टन प्लास्टिक और पुट्ठा जलकर राख
-
छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, आठ लाख के इनामी नक्सली DVCM चंदर समेत पांच गिरफ्तार
-
CM विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, CODECON कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत
