अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल

Share Politics Wala News

काबुल 

अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कुनार के शनिवार को एक स्कूल में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में कम से कम 6 स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि 97 घायल हैं। कुनार प्रोविंशियल अस्पताल के प्रमुख मावला दाद ने 'अल जजीरा' को धमाके के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये आंकड़े शुरुआती हैं और ज्यादा जानकारी मिलने पर मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

कुनार में इन्फॉर्मेशन और कल्चर के डायरेक्टर मावलावी समी-उल-हक ने जानकारी दी कि यह धमाका पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास एक घर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ है। यह घर माइनिंग के काम में शामिल लोगों का था, जिन्होंने वहां डायनामाइट जमा कर रखा था।

धमाके के तुरंत बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पाकिस्तान के बॉर्डर पर मौजूद कुनार प्रांत की जांच टीमें ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और यह जानने की कोशिश में जुट गई हैं कि आखिर ब्लास्ट कैसे हुआ। इससे पहले, अगस्त में काबुल के एक स्कूल में हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट हुआ था। उसमें 40 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। सभी की उम्र महज 9 से 40 साल के बीच थी।

ब्लास्ट के बाद क्या बोला था स्कूल
इस धमाके के बाद प्राइवेट प्राइमरी स्कूल ने अपने फेसबुक पेज पर एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें लोगों से मृतकों और घायलों के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा गया। तालिबान सरकार के पिछले पांच सालों के राज में काबुल में कई हमले हुए हैं। इसमें जनवरी में एक सेंट्रल चाइनीज रेस्टोरेंट में हुआ धमाका भी शामिल है। इसमें कम-से-कम सात लोग मारे गए थे। दश्त-ए-बारची इलाके में कई जानलेवा धमाके हुए हैं, जिसमें 2021 में एक गर्ल्स स्कूल के बाहर हुआ कार बम धमाका भी शामिल है। इसमें 90 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे। इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने दश्त-ए-बारची में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *