हिमस के राष्ट्रीय नेता रविन्द्र द्विवेदी को पितृ शोक, मध्य प्रदेश हिमस नेताओं ने व्यक्त की संवेदना – हिन्दू महासभा
ग्वालियर
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के पूज्य पिताजी पंडित राम सजीवन द्विवेदी जी का उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज के अमिता मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 24 नवंबर को प्रातः 6 बजे निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे और गत एक सप्ताह से अस्पताल में वेंटीलेटर पर भर्ती थे। अंतिम संस्कार वाराणसी के राजा हरिश्चंद्र घाट पर 26 नवंबर को किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने दी। यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने दी। हिमस पदाधिकारियों ने स्व, राम सजीवन जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ये दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओम आजाद, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल व्यास, ओम प्रकाश सिंह, अरुणा पारे, भानु प्रकाश तिवारी, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, मण्डल महामंत्री किशोर माहौर, युवा अध्यक्ष पवन माहौर,प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज साहू, युवक हिन्दू महासभा के संभागीय संयोजक अखिल सक्सेना, आकाश बघेल, धर्मवीर राठौर मुख्य हैं।
You may also like
-
शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट में चूक, अचानक बदली सीट, एयरोब्रिज पर फंसे
-
दंतेवाड़ा के हॉस्टल में 12वीं के छात्र की आत्महत्या, घटना से इलाके में मचा हड़कंप
-
मुंगेली व्यापार मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, डिप्टी सीएम साव ने प्रतिभाओं और समाजसेवियों को नवाजा
-
MP में करौंदी सबसे ठंडा, पारा 7 डिग्री से नीचे; भोपाल में शीतलहर का अलर्ट बरकरार
-
बाल विवाह रोकने के लिए पंचायतों में बनेगा विवाह रजिस्टर, सरपंच-सचिव की तय होगी जवाबदेही
